main page

विवेक ओबेरॉय के साथ 1.55 करोड़ की धोखाधड़ी, सारा ने लोटस सिग्नेचर में खरीदा ऑफिस..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 23 July, 2023 06:29:06 AM

मशहूर एक्टर विवेक ओबेरॉय हाल ही में बड़ी ठगी का शिकार हो गए हैं। विवेक के साथ तीन लोगों ने कथित रूप से 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है, जिसकी एक्टर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में सारा नया ऑफिस खरीदा है

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर विवेक ओबेरॉय हाल ही में बड़ी ठगी का शिकार हो गए हैं। विवेक के साथ तीन लोगों ने कथित रूप से 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है, जिसकी एक्टर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में सारा नया ऑफिस खरीदा है, जिसके बाद वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

विवेक ओबेरॉय के साथ 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी 

मशहूर एक्टर विवेक ओबेरॉय हाल ही में बड़ी ठगी का शिकार हो गए हैं। विवेक के साथ तीन लोगों ने कथित रूप से 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है, जिसकी एक्टर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

अपनी बेटी को साइंटिस्ट बनाना चाहती हैं एक्ट्रेस आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों बनी हुई हैं, जिसका वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच हाल ही में आलिया को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया ने अपनी बेटी राहा के बारे में बात की।

 

मणिपुर में महिलाओं संग हुई दरिंदगी देख टूटीं सपना 
 

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी को लेकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं। इस घटना के सामने आने के बाद सरकारें लगातार इस विषय पर बयानबाजी कर रही हैं, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। ऐसे में लोगों का गुस्सा और भी भड़का हुआ और दरिंदों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने भी मणिपुर की घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

 

एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा ने मारी धांसू एंट्री, टाइट जींस और क्रॉप टॉप में दिखा एक्ट्रेस का स्वैग

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कभी अपने लुक और काम तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जो आप सांसद राघव चड्ढा संग सगाई के बाद अक्सर पैपराजी की नजरों में रहती हैं। घर से बाहर स्पॉट होते ही वह मीडिया के कैमरे में कैद हो जाती हैं और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब जमकर वायरल होती हैं। अब हाल ही में परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लुक से सबको इम्प्रेस करती नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं।

 

एक महीने होने पर दीपिका ने दिखाई बेटे की दिखाई पहली झलक 

'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ ने एक महीने पहले पति शोएब संग अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। 21 जून को एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने रूहान रखा है। अब लाडले के एक महीने पूरे होने पर कपल ने अपने बेबी की पहली तस्वीर शेयर की हैं। इसके साथ ही दीपिका ने बेबी के वन मंथ पूरे होने पर उसे मिले तोहफों की झलक भी फैंस को दिखाई है।

 

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 30M फॉलोअर्स 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो पहचान के लिए किसी परिचय की मोहताज नही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक्स और एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर भी हसीना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी पोस्ट्स को धड़ल्ले से लाइक करती है। अब हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर फैंस का आभार जताया है।

 

सारा अली खान ने लोटस सिग्नेचर में खरीदा शानदार ऑफिस

फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस ने अपने दम पर फैंस के बीच नेम और फेम हासिल किया है। अब हाल ही में सारा नया ऑफिस खरीदा है, जिसके बाद वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


मुंबई से गोवा जा रहीं Uofri Javed के साथ फ्लाइट में हुआ कुछ ऐसा, गुस्साई एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं जो उर्फी को चर्चा का विषय बना देता है। उर्फी बेहद बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस हैं। अपनी बात को लोगों के सामने खुलकर कहने की हिम्मत रखती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हो गया है जिस कारण उर्फी एक बार फिर लाइमलाइट में हैं।  

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...