main page

डेटिंग के 5 साल बाद बंदगी-पुनीश का हुआ ब्रेकअप, 9 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं मौनी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 24 July, 2023 05:57:44 AM

'बिग बॉस' सीजन 11 नजर आ चुके बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया है। शनिवार की शाम एक्स कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्रेकअप का ऐलान किया। तो वहीं, फिल्म और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं, ज

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस' सीजन 11 नजर आ चुके बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया है। शनिवार की शाम एक्स कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्रेकअप का ऐलान किया। तो वहीं, फिल्म और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती थीं। हालांकि, 9 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद अब वह घर लौट आई हैं और धीरे-धीरे उनकी रिकवरी भी हो रही है। अपने हेल्थ का अपडेट एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिया है। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

 

9 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद डिस्चार्ज हुईं मौनी रॉय
 

फिल्म और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा अपने हॉट एंड ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीतती रहती हैं, लेकिन अब हाल ही में उन्होंने खुद को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देख फैंस की चिंता बढ़ गई है। मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती थीं। हालांकि, 9 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद अब वह घर लौट आई हैं और धीरे-धीरे उनकी रिकवरी भी हो रही है।

 

प्रेग्नेंसी की झूठी खबरें फैलाने वालों पर बिफरीं ऐश्वर्या शर्मा 

टीवी सीरियल  'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा साल 2021 में एक्टर नील भट्ट संग शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के दो साल बाद भी कपल ने अब तक अपने बच्चे का स्वागत नहीं किया है। हालांकि, कई बार सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ चुकी हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहने के बाद सोशल मीडिया पेज और मीडिया ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने फैमिली प्लानिंग के चलते बीच में सीरियल को छोड़ दिया है। अब इन सब दावों पर चुप्पी तोड़ते हुए ऐश्वर्या ने अफवाहें फैलाने वालों की फटकार लगाई है।

 

Breakup: टूट गया बंदगी और पुनीश शर्मा का 5 साल पुराना रिश्ता 

'बिग बॉस' सीजन 11 नजर आ चुके बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया है। शनिवार की शाम एक्स कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्रेकअप का ऐलान किया, जिसकी खबर सुन उनके फैंस को काफी शॉक्ड लगा।

 

 

शेफाली शाह के बेटे आर्यमन हुए ग्रेजुएट 
 

एक्ट्रेस शेफाली शाह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैमिली फोटोज फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में शेफाली के बेटे आर्यमन शाह ने अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट कर लिया है, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की है और बताया कि वे कितना प्राउड फील कर रही हैं।

 

बी सुभाष की बेटी का 48 की उम्र में निधन


फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर, निर्माता और लेखक बी सुभाष की बेटी श्वेता बब्बर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता का 22 जुलाई शनिवार को निधन हो गया। बीते साल बी सुभाष की पत्नी इस दुनिया को अलविदा कह गई थी और अब उनकी बेटी उन्हें अकेला छोड़ गई हैं।

 

देबिना बनर्जी ने घर पर होस्ट की बार्बी-थीम्ड पार्टी 

टीवी कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी दो बेटियों लियाना और दिविशा के साथ पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। 11 साल बाद पेरेंट्स बने देबिना-गुरमीत अपनी बच्चियों की हर खुशी का ख्याल रखते हैं। अब हाल ही में कपल ने अपने घर पर बार्बी-थीम वाली पार्टी होस्ट की, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

स्काई ब्लू बिकिनी पहन समंदर किनारे चिल करती नजर आईं अनन्या पांडे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में एक्टर आदित्य रॉय कपूर संग विदेश यात्रा एंजॉय करती नजर आई थीं। हालांकि, वह अब वेकेशन एंजॉय कर इंडिया लौट आई हैं। इसी बीच अनन्या अपने वेकेशन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका हॉट लुक देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं।

 

गुस्सैल और तेज़ आंखें..'जवान' से सामने आई नए किरदार की पहली झलक 

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। इसी बीच जवान के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिस पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...