main page

'सिंघम' एक्टर जयंत सावरकर का निधन, अस्पताल में भर्ती 'अली बाबा' के अभिषेक निगम..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 26 July, 2023 06:49:56 AM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मराठी और हिंदी फिल्मों के फेमस एक्टर जयंत सावरकर का निधन हो गया है। एक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, टीवी के मशहूर शो 'अली बाबा : एक अनोखा अंदाज़ 2' के एक्टर अभिषेक निगम की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मराठी और हिंदी फिल्मों के फेमस एक्टर जयंत सावरकर का निधन हो गया है। एक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, टीवी के मशहूर शो 'अली बाबा : एक अनोखा अंदाज़ 2' के एक्टर अभिषेक निगम की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी उनके भाई और एक्टर सिद्धार्थ निगम ने सोशल मीडिया पर दी है। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

'सिंघम' एक्टर जयंत सावरकर का निधन

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मराठी और हिंदी फिल्मों के फेमस एक्टर जयंत सावरकर का निधन हो गया है। 23 जुलाई को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां वह मौत से जिंदगी की जंग नहीं जीत पाए और उनका निधन हो गया। एक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 

प्रेग्नेंसी की हर स्टेज मुश्किल थी लेकिन..अनस ने यूं रखा था प्रेग्नेंट पत्नी सना खान का ख्याल

ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी पूर्व एक्ट्रेस सना खान इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। सना ने 5 जुलाई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था, जिसे पाकर वह बेहद खुश हैं। फॉर्मर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी में उनके पति मुफ्ती अनस सैयद ने उनका खूब ख्याल रखा था। हाल ही में एक वीडियो शेयर कर सना ने फैंस को अपने हसबैंड के हेल्पफुल नेचर की झलक दिखाई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

अमरनाथ यात्रा के बाद अब दरगाह पहुंच सारा अली खान ने मांगी दुआ 

एक्ट्रेस सारा अली खान के घुमने वाले अंदाज से उनके फैंस अच्छे से वाकिफ हैं। फैंस को पता है कि सारा नई-नई जगहों पर घूमने का कितना शौक रखती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को सोनमार्ग वैली और अमरनाथ यात्रा एंजॉय करते देखा गया था। वहीं अब हाल ही में सारा एक दरगाह में पहुंची। इसके बाद वह वहां लोगों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

अस्पताल में भर्ती टीवी शो 'अली बाबा' के अभिषेक निगम


टीवी के मशहूर शो 'अली बाबा : एक अनोखा अंदाज़ 2' के एक्टर अभिषेक निगम की तरफ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस चिंता में पड़ सकते हैं। अभिषेक की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी उनके भाई और एक्टर सिद्धार्थ निगम ने सोशल मीडिया पर दी है और अभिषेक की सलामती के लिए दुआ को कहा है।

 

दुखदः सूर्या के बर्थडे पोस्टर लगा रहे दो फैंस ने गंवाई जान
 
टॉलीवुड एक्टर सूर्या के दो फैंस की कंरट लगने से मौत हो गई है। दोनों ही फैंस एक्टर के बर्थडे पर उनके पोस्टर लगा रहे थे जिस दौरान उनके साथ हादसा हुआ और दोनों ने अपना जान गवां दी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। 

 

विक्की कौशल ने लेडीलव की तारीफों के बांधे पुल, कहा- कैटरीना का एक्सपीरियंस बहुत काम आता है
 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल में से एक हैं, जो अपनी जोड़ी से हमेशा फैंस का दिल जीतते हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि विक्की की तुलना में कैटरीना को इंडस्ट्री में ज्यादा एक्सपीरियंस है। यह सिर्फ हम ही नहीं कह रहे, बल्कि इस बात को एक्ट्रेस के पति खुद भी मानते हैं। विक्की का मानना है कि कैटरीना की समझदारी और एक्सपीरियंस उन्हें व्यावहारिक रूप से इंडस्ट्री में मदद करता है।

 

लाडले को गोद में उठाए डांस करती नजर आईं दीपिका कक्कड़

टीवी कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी पेरेंटहुड एंजॉय कर रहें हैं। एक्ट्रेस ने 21 जून को एक प्यारे से बेटे रूहान को जन्म दिया, जिसके बाद कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए। अब दोनों अपने लाडले संग हर पल को खास लम्हें की तरह बिताते हैं। इसी बीच पापा शोएब ने एक वीडियो में वाइफ दीपिका और बेटे के अनमोल पलों को शेयर किया है।

 

9 महीने की बेटी पर चिल्लाई बिपाशा बसु! बोलीं- 'मैंने एक गुंडी पैदा की'


बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी लाडली  संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। बिपाशा ने पिछले साल नवंबर में बेटी देवी को जन्म दिया था, जो अब 9 महीने की हो गई है। कपल की लाडली जैसे-जैसे बड़ी हो रही है, खूब शरारतें और मस्ती करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी बेटी ने उनके नाक में दम कर दिया।

 

बिहार में बिन आंखों के जन्मे बच्चे का इलाज करवाएंगे सोनू सूद


फिल्मों के विलेन एक्टर सोनू सूद रियल लाइफ में हीरो हैं। यह बात उन्होंने कोरोना काल और लॉकडाउन में साबित की है। अब तक सोनू कई बेसहारा और पीड़ित लोगों की मदद कर चुके हैं। अब हाल ही में एक्टर बिहार में बिन आंखों के जन्में बच्चे के लिए आशा की नई किरण बने हैं। सोनू सूद ने गुलशन के इलाज जिम्मा उठाया है और कहा कि अपने इलाज के लिए तैयार हो जाओ।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...