main page

रिया चक्रवर्ती को मिला नया प्यार! मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 30 August, 2023 05:47:14 PM

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब एक बार अपने नए अफेयर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। वहीं, सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की रिलीज से पहले हाल ही में मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब एक बार अपने नए अफेयर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। वहीं, सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की रिलीज से पहले हाल ही में मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री! सुशांत सिंह के बाद इस बिजनेसमैन संग जुड़ा नाम

 

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। कई सालों तक उन्होंने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया था, लेकिन उनके निधन के बाद वह खूब विवादों में आईं। उन्हें कड़ी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ सालों वह धीरे-धीरे अपनी लाइफ में नॉर्मल हो गईं। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपने नए अफेयर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। 

 

रक्षाबंधन पर गदर 2 के 'तारा सिंह' के लिए उमड़ा बहनों का प्यार, सनी देओल की कलाई पर बांधी राखी

 

फिल्म 'गदर 2' की रिलीजिंग के बाद से सनी देओल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को हर तरफ से फैंस का भर-भरकर प्यार मिल रहा है। वहीं अब रक्षाबंधन के मौके पर बहनों का 'तारा सिंह' के लिए खूब प्यार उमड़ा। छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी महिलाओं ने एक्टर की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान एक्टर भी काफी खुश नजर आए। महिला फैंस संग सनी देओल की राखी सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

रेड बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी में शिल्पा शेट्टी ने लहराया हुस्न परचम 

 

फिल्मों में अपनी एक्टिंग का सिक्का चलाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को अपने लुक से लोगों को दीवाना बनाना अच्छे से आता है। भले ही एक्ट्रेस 48 साल की हो गई हैं, लेकिन वह लुक के मामले में आज भी युवा एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। बीते मंगलवार एक्ट्रेस को एक ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने साड़ी लुक से सबको मात देती दिखीं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

रक्षाबंधन पर संजय दत्त ने दोनों बहनों पर लुटाया प्यार
 

देश में इस वक्त रक्षाबंधन के त्योहार की खूब रौनक देखने को मिल रही है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगती नजर आ रही हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने इस मौके पर अपनी दोनों बहनों के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन पर प्यार लुटाया है और अपने दिल की बात भी कही है।

 

भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान

पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने लाडले बेटे गोला संग पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच कपल ने हाल ही में अपने घर पर एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया है, जिसकी जानकारी कॉमेडियन ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को दी है।

 

रक्षा बंधन पर अक्षय कुमार का बहन के लिए प्यारा पोस्ट


पूरे देश में इस वक्त रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बंधती हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस खास पर्व को धूमधाम से मनाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी प्यारी बहना के लिए एक पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

 

'जवान' की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान 
 

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जवान 7 सितंबर को पर्दे पर रिलीज हो रही है। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

रक्षाबंधन पर भाई अनदीप से हुई देवोलीना की सुलह
 

रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। यह ऐसा त्योहार है जो रूठे भाई-बहन को भी पास लाता है और उनमें स्नेह पैदा कर देता है। अब इस रक्षा बंधन पर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के रुठे भाई अनदीप संग रिश्ते मधुर हो गए। हाल ही में इस बात को खुलासा गोपी बहू ने एक इंटरव्यू में बातचीत में किया।

 

रक्षा बंधन पर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं बहन श्वेता
 

30 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर भाई-बहन एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते दिख रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी अच्छी यादों को शेयर कर रहे हैं। वहीं, राखी के अवसर पर श्वेता सिंह कीर्ति अपने दिवंगत भाई और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हो गईं। भाई को याद करते हुए श्वेता ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख यूजर्स की भी आंखें नम हो रही हैं।

 

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...