main page

सामने आया परिणिती-राघव का वेडिंग कार्ड, सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 13 September, 2023 06:10:31 PM

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। एक्ट्रेस के इस आशियाने की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। बी टाउन इंडस्ट्री में इन दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी का बज बना हुआ है। इसी बीच कपल का वेडिंग इंविटेशन कार्ड भी सामने आ गया है, जिसके मुताबिक परिणीति-राघव 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। एक्ट्रेस के इस आशियाने की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। बी टाउन इंडस्ट्री में इन दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी का बज बना हुआ है। इसी बीच कपल का वेडिंग इंविटेशन कार्ड भी सामने आ गया है, जिसके मुताबिक परिणीति-राघव 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

'मेरी बेबी के बेबी रुद्र को बधाई..4 साल का हुआ रवीना का नाती

एक्ट्रेस रवीना टंडन बॉलीवुड की मशहूर और शानदार एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेस्ट मां और नानी भी हैं। वह अपने काम पर पूरा ध्यान देने के साथ ही फैमिली की खुशियों का भी खूब ख्याल रखती हैं। वह अक्सर हर खास पल को फैमिली के साथ एंजॉय करती नजर आती हैं। अब हाल ही में रवीना का नाती रुद्र 4 साल का हो गया। इस मौके पर उन्होंने क्यूट रुद्र की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उसे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में फिर खरीदा आलीशान घर 
 

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बहुत ही कम समय में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी खासी पहचान बनाई है। अपनी एक्टिंग और लुक्स से फैंस का दिल जीतने वाली इस हसीना ने हाल ही में मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। एक्ट्रेस के इस आशियाने की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

 

सामने आया परिणिति चोपड़ा-राघव चड्ढा का वेडिंग कार्ड, उसी रात होगी ग्रेंड रिसेप्शन 

बी टाउन इंडस्ट्री में इन दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी का बज बना हुआ है। इसी बीच कपल का वेडिंग इंविटेशन कार्ड भी सामने आ गया है, जिसके मुताबिक परिणीति-राघव 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे।परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के सभी कार्यक्रम उदयपुर के होटल लीला और ताज लेक पैलेस में होंगे। वेडिंग कार्ड के मुताबिक 23 सितंबर से कपल के शादी के फंक्शन शुरू होंगे, जो 24 सितंबर तक चलेंगे।

 

TIME मैगजीन के टाइम 100 इंपैक्ट अवॉर्ड के लिए चुने गए आयुष्मान खुराना 

एक्टर आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार हीरो हैं। इस बात को एक्टर ने खुद अपनी एक्टिंग और नेक कामों से साबित किया है। आयुष्मान न सिर्फ फिल्मों ब्लकि नेक कामों के लिए कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब हाल ही में एक्टर को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन द्वारा प्रतिष्ठित टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। आयुष्मान इस साल टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। तीन साल में यह दूसरी बार है कि टाइम आयुष्मान को सम्मानित कर रहा है।

 

मशहूर एक्टर सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल का निधन 
 

फिल्म स्टार्स अभी बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर मुकेश उदेशी के निधन से उभरे नहीं थे कि मंगलवार शाम एक और फेमस हस्ती ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर और कॉमेडियन सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल का निधन हो गया है। एक्टर के देहांत की जानकारी उनके दोस्त और सहकर्मी जुगनू ने सोशल मीडिया पर दी है।

 

'ड्रीम गर्ल 2' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, आयुष्मान ने फैंस के साथ यूं मनाया फिल्म की सक्सेस का जश्न


एक्टर आयुष्मान खुराना स्टारर 'ड्रीम गर्ल 2' दो बड़ी फिल्मों 'गदर 2' और 'जवान' की रिलीज बीच लोगों के दिलों में अपनी जगह बना पाने में कामयाब रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म की सक्सेस से फिल्ममेकर्स और स्टारकास्ट बेहद खुश है। इसी बीच आयुष्मान खुराना ने अपने चाहने वालों के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता को सेलिब्रेट किया।

 

परिणीति-राघव से पहले इस कपल ने रचाई गुपचुप शादी

फैंस के बीच जहां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरों का बाजार गर्म है। वहीं साउथ एक्टर अशोक सेल्वन ने एक्ट्रेस कीर्ति पांडियन से गुपचुप शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया है। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर की है, जिसे देख लोग काफी शॉक्ड हो रहे हैं और एक नई शुरुआत के लिए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

 

10 महीने की हुईं बिपाशा-करण की बेटी 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 12 सितंबर को 10 महीने की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के 10 महीने की होने का खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने इस मौके पर देवी का मनपसंद केक अरेंज किया और सेलिब्रेशन का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया। फैंस 10 महीनों की देवी के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...