main page

सलमान के जीजा आयुष की कार का एक्सीडेंट, 'बिग बॉस 17' से कटा खानजादी का पत्ता..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 17 December, 2023 05:54:02 PM

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति व एक्टर आयुष शर्मा को लेकर आज बड़ी खबर सामने आई। आयुष की कार एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में कार का बेहद बुरा हाल हो गया है। हालांकि, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय एक्टर कार में मौजूद नहीं थे। वहीं, टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के घर से खानजादी बेघर हो गई हैं। खानजादी के शो से बाहर होने पर हर कोई हैरान है।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति व एक्टर आयुष शर्मा को लेकर आज बड़ी खबर सामने आई। आयुष की कार एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में कार का बेहद बुरा हाल हो गया है। हालांकि, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय एक्टर कार में मौजूद नहीं थे। वहीं, टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के घर से खानजादी बेघर हो गई हैं। खानजादी के शो से बाहर होने पर हर कोई हैरान है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

गर्लफ्रेंड संग बंगाली रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे सौरव दास 

सिनेमा जगत में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। एक के बाद एक सेलिब्रेटी अपने प्यार संग शादी के बंधन में बंध रहा है। हाल ही में बंगाली एक्टर सौरव दास भी अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने दर्शना बानिक को अपना जीवन साथी बनाया है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

 

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की कार का एक्सीडेंट 

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति व एक्टर आयुष शर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आयुष की कार एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में कार का बेहद बुरा हाल हो गया है। हालांकि, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय एक्टर कार में मौजूद नहीं थे। इसलिए उनको लेकर कोई चिंता की बात नही है। 

 

'बिग बॉस 17' से कटा खानजादी का पत्ता 

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में आए दिन कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए विक्की जैन, नील भट्ट, अभिषेक कुमार और फिरोजा खान उर्फ खानजादी नॉमिनेटेड थे। हालांकि, कम वोट मिलने के कारण खानजादी घर से बेघर हो गई हैं। खानजादी के शो से बाहर होने पर हर कोई हैरान है।

 

दो बेटियों की मां बनी रुबीना दिलैक? ट्रेनर ने गुड न्यूज देने के बाद डिलीट किया पोस्ट

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की तरफ से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि एक्ट्रेस दो जुड़वा बच्चों मां बन गई हैं। उन्होंने दो प्यारी सी बेटियों को जन्म दिया है, लेकिन इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने नहीं किया है। ऐसा पोस्ट उनके ट्रेनर ने किया है। हालांकि, कुछ देर बाद ही ट्रेनर ने उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया है। ऐसे में अब फैंस को एक्ट्रेस की तरफ से ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है।

 

पति और बेटी संग वेकेशन पर निकलीं बिपाशा बसु 


लोगों को अब इस साल के आखिरी और सबसे बड़े फेस्टिवल क्रिसमस का इंतजार है। लोग अपने-अपने अंदाज में कुछ दिनों पहले ही इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु क्रिसमस सेलिब्रेट करने अपनी बेटी और पति संग विदेश पहुंच गई हैं, जहां से उन्होंने एक झलक फैंस के साथ शेयर की है।

 

टॉपलेस होकर सिल्वर पैंट सूट में कृति ने दिखाया किलर अंदाज
 

साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन ने बहुत कम समय में फैंस के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि ग्लैमरस लुक्स से भी फैंस का खूब दिल जीतती हैं। उनका हर नया लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। अब हाल ही में कृति ने हैलो मैगजीन के लिए स्टनिंग फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रही हैं।

 

बर्थडे पर जेनेलिया ने पति रितेश को बताया दुनिया का सबसे महान व्यक्ति

हिंदी सिनेमा के सुपर हीरो रितेश देशमुख का आज बर्थडे है। 17 दिसंबर को एक्टर पूरे 45 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस व करीबियों की खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने भी अपने पति के बर्थडे पर उन्हें बेहद ही खास अंदाज में विश किया है। फैंस उनके इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।
 

  

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...