main page

'सा रे गा मा पा 2023' के विनर बने अल्बर्ट काबो लेप्चा, ट्रोलर्स के निशाने आए सनी देओल..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Updated 27 November, 2023 06:10:49 PM

टीवी रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा 2023' को इसका विनर मिल गया है। पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग के अल्बर्ट काबो लेप्चा इस शो के विनर बने हैं। इस शो की ट्रॉफी अपने नाम करने से अल्बर्ट की खुशी का कोई ठिकाना नही है। वहीं, बीते दिन फिल्म मेकर राज कुमार कोहली की प्रार्थना सभा में पहुंचे  सनी देओल अपनी एक हरकत को लेकर लोगों की नजर में आ गए और लोग कमेंट कर उन्हें खूब ट्रोल करते नजर आए।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा 2023' को इसका विनर मिल गया है। पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग के अल्बर्ट काबो लेप्चा इस शो के विनर बने हैं। इस शो की ट्रॉफी अपने नाम करने से अल्बर्ट की खुशी का कोई ठिकाना नही है। वहीं, बीते दिन फिल्म मेकर राज कुमार कोहली की प्रार्थना सभा में पहुंचे  सनी देओल अपनी एक हरकत को लेकर लोगों की नजर में आ गए और लोग कमेंट कर उन्हें खूब ट्रोल करते नजर आए। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

'सा रे गा मा पा 2023' के विजेता बने वेस्ट बंगाल के अल्बर्ट काबो लेप्चा


टीवी रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा 2023' को इसका विनर मिल गया है। पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग के अल्बर्ट काबो लेप्चा इस शो के विनर बने हैं। इस शो की ट्रॉफी अपने नाम करने से अल्बर्ट की खुशी का कोई ठिकाना नही है और उन्होंने इस जीत का श्रेय अपनी पत्नी को दिया है।

 

एमी अवॉर्ड जीतकर भारत लौटीं एकता कपूर


फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर न्यूयॉर्क शहर में 51वें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में भाग लेने के बाद भारत वापस आ गई हैं। सोमवार सुबह उन्हें एमी अवॉर्ड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां टीवी क्वीन बेहद खुश नजर आई और कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती दिखीं। एयरपोर्ट से एकता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

 

सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स की विनर बनीं गौरी अल्का पगारे


सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023 को इसका विजेता मिल गया है। सभी कंटेस्टेंट को पछाड़ टैलेंटेड सिंगर गौरी अल्का पगारे ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की है। ट्रॉफी के साथ अल्का पगारे को लाखों में प्राइज मनी भी मिली है।
 

Video: 26/11 के शहीदों को शाहरुख खान ने दी श्रद्धांजलि

26 नवंबर, 2008 को मुंबई में दिल दहला देने वाला हमला हुआ था। 10 आतंकवादियों द्वारा कई हिस्सों में एक साथ किए हमलों में 166 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक घायल हो गए थे। बीते दिन 26/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी पर मुंबई में एक श्रद्धांजलि इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कई मशहूर हस्तियां शहीदों को नमन करती नजर आईं। वहीं इवेंट में एक्टर शाहरुख खान भी शामिल हुए और उन्होंने शहीदों के परिवारों से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

गुरु नानक देव जयंती पर गुरुद्वारे माथा टेकने पहुंची 'दसवीं' फेम निम्रत कौर
 
27 नवंबर को देश में धूमधाम से श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जा रही है। श्री गुरु नानक देव के 554 वें प्रकाश पर्व पर देश के गुरुद्वारों में खूब पाठ, भजन, नगर कीर्तन देखने को मिल रहा है। लोग गुरुद्वारों में माथा टेकने जा रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस निम्रत कौर भी श्री गुरु नानक देव जयंती पर मुंबई के एक गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंची, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

 

परिणीति चोपड़ा को ननद से मिला खास गिफ्ट

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं। उन्हें न सिर्फ पति बल्कि सास-ससुर और ननद का खूब प्यार मिल रहा है, जिसे पाकर एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। हाल ही में परिणीति को राघवन की बहन ने एक खास तोहफा दिया है, जिसे देख एक्ट्रेस को उनके बचपन के दिन याद आ गए। 


गुरु नानक जयंती पर पति और बच्चों संग गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंची शिल्पा शेट्टी

श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में खूब रौनक देखने को मिल रही है। लोग अपनी फैमिली संग गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी हाल ही में अपने बच्चों और पति संग मुंबई के गुरुद्वारा धन पोठोहार नगर में माथा टेकने पहुंची, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

 

F1 Grand Prix में छाईं प्रियंका चोपड़ा, पर्पल ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस में दिखा स्टाइलिश लुक
 

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अबू धाबी में F1 ग्रैंड प्रिक्स में हिस्सा लिया, जहां वह अपने स्टाइलिश से सबको खूब इम्प्रेस करती नजर आईं। इस दौरान प्रियंका की कई हॉलीवुड स्टार्स के साथ भी मुलाकात हुई। इवेंट से प्रियंका की तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

राज कुमार कोहली की प्रेयर मीट में हंसते दिखे सनी देओल, यूजर्स ने लगा दी क्लास

 

एक्टर अरमान कोहली के पिता और फिल्म मेकर राज कुमार कोहली शनिवार को दुनिया को अलविदा कह गए थे। बीते रविवार दिवंगत डायरेक्टर की प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जहां फिल्म इंडस्ट्री से कई दिग्गज स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस शोक सभा में गदर एक्टर सनी देओल भी नजर आए, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से वह खूब ट्रोल हो रहे है। 
 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...