main page

देश का नाम बदलने के विवाद पर कंगना और जैकी श्रॉफ ने दिया रिएक्शन..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 07 September, 2023 05:58:32 AM

देश में इस वक्त इंडिया का नाम बदलने पर चर्चा छिड़ी हुई है। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार देश का नाम ‘इंडिया’ से बदलकर ‘भारत’ कर देगी। सरकार के इस विचार से कई लोग सहमत नजर आ रहे हैं तो कई विरोध कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने इस विवाद पर अपनी राय रखी है। वहीं, एक्ट्रेस कंगना र

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इस वक्त इंडिया का नाम बदलने पर चर्चा छिड़ी हुई है। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार देश का नाम ‘इंडिया’ से बदलकर ‘भारत’ कर देगी। सरकार के इस विचार से कई लोग सहमत नजर आ रहे हैं तो कई विरोध कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने इस विवाद पर अपनी राय रखी है। वहीं, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

शहनाज गिल के शो में पहुंचते ही हंसी से लोटपोट हुईं शिल्पा शेट्टी 
 

कुछ ही सालों में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली शहनाज गिल अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह इन दिनों अपने ओटीटी शो ' देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में नजर आती हैं। इस चैट शो में शहनाज बॉलीवुड के बड़े स्टार्स का इंटरव्यू में लेती हैं। अब हाल ही में शहनाज गिल के शो में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गेस्ट बनकर पहुंचीं, जहां दोनों के बीच खूब मस्ती और मजाक हुआ। पंजाब की कैटरीना ने शो के सेट से तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

देश का नाम बदलने के विवाद पर कंगना का रिएक्शन- 'एक गुलाम नाम से मुक्त हो गए..जय भारत'
 
देश में इस वक्त इंडिया का नाम बदलने पर चर्चा छिड़ी हुई है। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार देश का नाम ‘इंडिया’ से बदलकर ‘भारत’ कर देगी। जहां कुछ लोग इस बदलाव पर सहमत दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं कई इस प्रस्ताव का जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सुर्खियों में आ गई हैं।

 

24 सितंबर को राघव चड्ढा की हो जाएंगी परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली है। आखिर वो महीना आ ही गया, जब बॉलीवुड दिवा आप नेता राघव चड्ढा की हो जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, परिणीति और राघव हिंदू रीति रिवाज के तहत 23 और 24 सितंबर को शादी रचाएंगे। कपल की शादी झीलों के शहर उदयपुर में होगी। मेहमानों के लिए उदयविलास होटल को बुक किया गया है। 

 

रश्मिका मंदाना ने अटेंड की असिस्टेंट की शादी

नेशनल क्रश कही जाने वाली साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फैंस का दीवाना बनाना अच्छे से जानती हैं। फैंस एक्ट्रेस की स्माइल और क्यूट एक्सप्रेशन्स पर अपनी जान लुटाते हैं। अब हाल ही में रश्मिका ने अपने असिस्टेंट की शादी अटेंड की, जहां वह अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती दिखीं। यह तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

 

India VS Bharat विवाद पर जैकी श्राफ ने दी प्रतिक्रिया 

इस वक्त देश का नाम बदलने को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि देश का नाम इंडिया हटाकर सिर्फ भारत ही रहना चाहिए। सरकार के इस विचार से कई लोग सहमत नजर आ रहे हैं तो कई विरोध कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने इस विवाद पर अपनी राय रखी है।

 

रिलीज से पहले ट्रेंड हुआ बायकॉट जवान मूवी, शाहरुख पर भड़के लोग  
 
सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों जहां फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं उनकी इस फिल्म का बॉयकॉट भी शुरू हो गया है। जवान की रिलीज को महज एक दिन ही बाकी है। इससे पहले लोग फिल्म का बायकॉट करते हुए ट्वीट कर रहे हैं और किंग खान के मंदिरों में जाकर फिल्म प्रमोट करने पर नाराजगी जता रहे हैं।
 

भरी महफिल में सनी देओल के बेटे करण ने छुए शाहरुख खान के पैर

गदर 2 फेम सनी देओल के बेटे भले ही ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आए, लेकिन वह अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। करण देखने में जितने स्मार्ट हैं, वह उतने ही संस्कारी भी हैं। इस बात का पता लोगों को हाल ही में एक वायरल वीडियो देखकर लगा। करण का ये जेस्चर देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

 'सनी देओल भी तो 65 के हैं..उम्र पर ताना मारने वालों को अमीषा का तगड़ा जवाब

एक्ट्रेस अमीषा पटेल फिल्म 'गदर 2' की रिलीज के बाद काफी सुर्खियों में हैं। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के पार कमाई कर ली है। अब हाल ही में फिल्म की सफलता पर अमीषा पटेल का रिएक्शन सामने आया है। इसके साथ ही उन्होंने हीरोइनों की उम्र पर भी बात की और कहा कि अब उम्र सिर्फ एक नंबर है, 50 साल की उम्र भी 20 की है। 

 

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने जुड़वा बच्चों का किया नामकरण 

मशहूर टीवी कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। पंखुड़ी ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिसका अब उन्होंने नामकरण किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों के नामकरण संस्कार की एक वीडियो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...