. एक्टर फरहान अख्तर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर संग सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के घर में वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं, जहां से उनकी प्री वेडिंग फंक्शन के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जहां इंडस्ट्री से पहुंचे स्टार्स उनकी वेडिंग
19 Feb, 2022 10:43 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर फरहान अख्तर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर संग सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के घर में वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं, जहां से उनकी प्री वेडिंग फंक्शन के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जहां इंडस्ट्री से पहुंचे स्टार्स उनकी वेडिंग सेरेमनी में खूब रंग जमाते नजर आ रहे हैं।
देखें वीडियो..
वीडियो में देखा जा सकता है कि शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर, उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा 'मेहंदी लगा के रखना' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
इस दौरान तीनों एक्ट्रेसेस येलो अटायर में महफिल लूट रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें, फरहान के पिता और गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए शादी की खबर की पुष्टि की थी और कहा था कि समारोह उनके खंडाला फार्महाउस में होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि यह एक निजी समारोह होगा, जिसमें करीबी दोस्त और परिवारिक सदस्य शामिल होंगे।