main page

B'Day Spl: जब अपनी ही शादी के दौरान बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर, जानें दिलचस्प किस्सा

Updated 04 September, 2023 09:45:48 AM

आज 4 सितंबर को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में हम आपको उनकी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं।

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का नाम बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में शुमार है जो अपने अभिनय लोगों को मुरीद बना लेते थे। आज यानी 4 सितंबर को ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। अगर एक्टर आज हमारे बीच होते थे तो अपना जन्मदिन खास तरीके से सेलिब्रेट करते।  'चिंटू जी' के नाम से मशहूर ऋषि कपूर घर में सभी के लाडले थे। बचपन से ही उन्होंने घर में फिल्मी माहौल देखा, ऐसे में उनकी दिलचस्पी भी इस क्षेत्र में बढ़ने लगी। साल 1973 में बॉबी से अपने करियर की सफल शुरुआत करने वाले ऋषि कपूर देखते ही देखते फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में शामिल हो गए। वहीं साल 1980 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से शादी कर ली थी। यह एक्टर के लिए बहुत बड़ा दिन था। ऐसे में आज हम आपको ऋषि कपूर की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं। 

 

जब अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर 
दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह की जोड़ी पर्दे पर ही नहीं बल्कि उस समय असल जिंदगी में भी काफी पसंद की जाती थी। पहली बार दोनों ने 'जहरीला इंसान' में एक साथ काम किया। फिल्म के सेट पर ही दोनों की एकदूसरे से मुलाकात हुई और दोस्ती भी हो गई। हालांकि यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन ऋषि कपूर और नीतू की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद दोनों ने साथ में कई और फिल्में की। साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। 

 

नीतू सिंह नहीं संभाल पाईं थी अपना लंहगा
दोनों ने 1980 में एक-दूसरे का हमसफर बनने का फैसला कर लिया। आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी उस समय बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड शादियों में से एक थी। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं थी। लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि अपनी ही शादी में ऋषि कपूर और नीतू सिंह दोनों ही बेहोश हो गए थे। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि नीतू का शादी का लंहगा इतना भारी था कि उसे संभालने के चक्कर में वह बेहोश हो गईं थी। वहीं ऋृषि कपूर शादी में मौजूद भीड़ से कारण घोड़ी चढ़ने से पहले ही बेहोश गए थे। उन्हें चक्कर आ गए थे और जैसे-तैसे लोगों ने उन्हें संभाला।  

Content Editor: Varsha Yadav

Rishi KapoorRishi Kapoor Birth AnniversaryRishi Kapoor BirthdayRishi Kapoor MoviesRishi Kapoor NewsRishi Kapoor Unknown Factऋषि कपूरऋषि कपूर बर्थडेऋषि कपूर बर्थडे स्पेशनऋषि कपूर मूवीज

loading...