main page

प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी के खूब मजे ले रहे हैं ऋषि कपूर, शेयर की फनी वीडियो

Updated 20 May, 2018 05:54:06 PM

कल प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। पुरी दुनिया में दोनों की रॉयल वेडिंग का जश्न साफ देखेन को मिला। वहीं हमेशा की तरह अपने बेबॉक ट्वीट को लेकर सुर्खियां बटौरने वाले ऋषि कपूर ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक फनी वीडियो अपलोड किया है। यह फनी वीडियो किसी और का नहीं बल्कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल का है।

मुंबई: कल प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। पुरी दुनिया में दोनों की रॉयल वेडिंग का जश्न साफ देखेन को मिला। वहीं हमेशा की तरह अपने बेबॉक ट्वीट को लेकर सुर्खियां बटौरने वाले ऋषि कपूर ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक फनी वीडियो अपलोड किया है। यह फनी वीडियो किसी और का नहीं बल्कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल का है।

Bollywood Tadka

इस वीडियो के बैकग्राउंड से ऑरिजनल ऑडियो निकाल कर राज कपूर की फिल्म का एक डायलॉग डाल दिया गया है। वीडियो को लोग काफी शेयर और पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

वीडियो के कैप्शन में ऋषि कपूर ने लिखा- शादी समारोह का डब किया हुआ वीडियो। सिर्फ भारत में रिलीज के लिए। 22 सेकंड के इस छोटे से वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि ऋषि की फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म 102 नॉट आउट 4 मई को रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म में अमिताभ और ऋषि कपूर ने 27 साल बाद एक साथ काम किया है।

Bollywood Tadka

दोनों की फिल्म को लोग काफी प्यार दे रहे हैं और इनके किरदारों की खूब सराहना हो रही है। इनके किरदारों के की बात करें तो अमिताभ फिल्म में 102 साल के बुजुर्ग शख्स की भूमिका निभाई है और ऋषि उनके बेटे का किरदार निभा रहे हैं। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म महज 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने अब तक 43 करोड़ 88 लाख रुपये की कमाई कर ली है।

Bollywood Tadka

 

:

rishi kapoorsharefunny videotwitterweddingmegan merkelprince herry

loading...