main page

Bigg Boss 14: रोते हुए रुबिना ने खोला राज, नवंबर के बाद पति अभिनव से लेने वाली थी तलाक,एक-दूसरे को द

Updated 30 November, 2020 12:35:50 PM

विवादित रियालिटी शो ''बिग बॉस 14'' अब अपने आखिरी मोड़ पर है। शो में  कई उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। बीते वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान शो के होस्ट ने सलमान ने  बताया था कि इस बार बिग बॉस का फिनाले वीक जनवरी की बजाय अगले हफ्ते होगा। इसके साथ ही सलमान ने रुबीना दिलाइक को सीजन की पहली कंफर्म फ

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 14' अब अपने आखिरी मोड़ पर है। शो में  कई उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। बीते वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान शो के होस्ट ने सलमान ने  बताया था कि इस बार बिग बॉस का फिनाले वीक जनवरी की बजाय अगले हफ्ते होगा।

 

Bollywood Tadka

इसके साथ ही सलमान ने रुबीना दिलाइक को सीजन की पहली कंफर्म फाइनलिस्ट घोषित कर दिया। रुबीना के साथ उनके पति अभिनव शुक्ला भी शो का हिस्सा हैं।

Bollywood Tadka

एक टास्क के दौरान रुबीना ने अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। टास्क दौरान रुबिना ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वे और अभिनव तलाक लेना चाहते थे।रुबीना कहती हैं कि उन्होंने तलाक के बारे में सोचने के लिए नवंबर तक का वक्त दिया था।

Bollywood Tadka

इसी बीच 'बिग बॉस 14' का ऑफर उनके पास आया।इस शो में हिस्सा लेने का एक कारण यह भी था कि वे साथ में वक्त बिता सकें। रुबीना कहती हैं कि उन्होंने तलाक के बारे में सोचने के लिए नवंबर तक का वक्त दिया था। रुबीना ये बताते हुए रो पड़ती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

जानकारी के लिए बता दें कि 'बिग बॉस 14' में एंट्री के वक्त भी रुबीना और अभिनव से शो में मौजूद एक गेस्ट ने पूछा था कि उनके रिश्ते में अनबन की खबरें थीं इसमें कितनी सच्चाई है। इस पर अभिनव ने कबूल किया था कि उनके लिए बीता कुछ समय बहुत मुश्किलों भरे रहे हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला की शादी दो साल पहले जून, 2018 में  हुई थी। रुबीना के होम टाउन शिमला में शादी की सारी रस्में निभाई गई थी। इसके बाद दोनों ने मुंबई आकर अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। 

: Smita Sharma

rubina dilaikabhinav shuklarevealdivorcebigg boss 14promo videoLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...