एक्ट्रेस रुबिना दिलाइक अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह जब भी बन-ठन कर सबके सामने आती हैं तो हर कोई उन्हें देखता रह जाता है। इसी बीच रुबिना दिलाइक एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते चर्चा में हैं। दरअसल, बिग बाॅस 15 के ग्रैंड फिनाले में इस शो के बीते सीजन के सभी विनर्स आ रहे हैं।ऐसे में बिग बाॅस 14 की विनर रह चुकी रुबिना दिलाइक भी इस ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनने पहुंची। इस दौरान रुबिना का लुक देखने लायक था। जैसी ही रुबिना की तस्वीरें सामने आईं फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हो ग
29 Jan, 2022 12:24 PMमुंबई: एक्ट्रेस रुबिना दिलाइक अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह जब भी बन-ठन कर सबके सामने आती हैं तो हर कोई उन्हें देखता रह जाता है। इसी बीच रुबिना दिलाइक एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते चर्चा में हैं। दरअसल, बिग बाॅस 15 के ग्रैंड फिनाले में इस शो के बीते सीजन के सभी विनर्स आ रहे हैं।
ऐसे में बिग बाॅस 14 की विनर रह चुकी रुबिना दिलाइक भी इस ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनने पहुंची। इस दौरान रुबिना का लुक देखने लायक था। जैसी ही रुबिना की तस्वीरें सामने आईं फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं।
लुक की बात करें तो वह ब्लैक शिमरी आउटफिट में दिखीं। उन्होंने ब्लैक क्राॅप के साथ मैचिंग शिमरी पैंट पहनी थी जिसे उन्होंने ब्लैक ब्लेजर से टीमअप किया था। इस ब्लेजर पर पिंक इंब्रोयडरी की हुईं थीं।
उन्होंने नेकलेस और रिंग्स से अपने लुक को एक्ससराइज किया था। मिनिमल मेकअप, पिंक लिप्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फैंस रुबिना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीनाजल्द फिल्म 'अर्ध' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।