main page

कलरफुल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं रूबीना दिलाइक, एक्ट्रेस ने डाइट को भूल लिया गर्मागरम जलेबी का मजा

Updated 24 April, 2021 05:40:57 PM

''बिग बॉस 14'' विनर की ट्रॉफी जीतने के बाद रूबीना दिलाइक लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में रूबीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

मुंबई. 'बिग बॉस 14' विनर की ट्रॉफी जीतने के बाद रूबीना दिलाइक लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में रूबीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में रूबीना कलरफुल साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। रूबिना सेल्फी लेते हुए जलेबी का मजा ले रही है।

Bollywood Tadka

तस्वीरें शेयर करते हुए रूबीना ने लिखा- बिना किसी अफसोस के जलेबी खाने में अलग ही मजा है। तस्वीर क्लिक करते समय मैंने भी ये ख्याल रखा है कि मेरी कैलोरी ज्यादा न बढ़ जाएं। रूबीना को जलेबी खाते देख फैंस के मुंह में भी पानी आ गया है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो रूबिना इन दिनों शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की में दोबारा सौम्या के किरदार में नजर आ रही हैं। इस शो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

Bollywood Tadka

इसके अलावा हाल ही में रूबीना पति अभिनव शुक्ला के साथ सॉन्ग मरजानिया के वीडियो में भी नजर आई थी। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: Parminder Kaur

rubina dilaiksharesgorgeousphotossareeBollywood NewsBollywood News and GossipTV NewsTV News and GossipTV Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...