main page

जब टाइगर की मां ने इस एक्टर को सरेआम कह दिया "गे" लगाया इतने करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Updated 05 November, 2017 10:39:41 AM

बॉलीवुड फिल्म ''स्टाइल'' फेम साहिल खान आज 40 साल के हो गए हैं। साहिल टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ को डेट कर चुके है। उन्होंने खुद यह दावा किया था कि उनका अफेयर आयशा श्रॉफ से था।

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'स्टाइल' फेम साहिल खान आज 40 साल के हो गए हैं। साहिल टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ को डेट कर चुके है। उन्होंने खुद यह दावा किया था कि उनका अफेयर आयशा श्रॉफ से था। 

Bollywood Tadka

बताया जाता है कि साहिल और आयशा ने 2009 में एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी। इसी दौरान दोनों की करीबी दोस्ती और अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। जब साहिल और आयशा का आर्थ‍िक लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया, तब दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। साहिल ने दावा किया था कि वो आयशा के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब आयशा उन पैसों को वापस मांग रही हैं। जो उन्होंने साथ छुट्टियां बिताने, अपार्टमेंट के किराए खर्च और डेटिंग व महंगी कारें गिफ्ट करने में खर्च किए थे ।

खबरों की मानें तो आयशा ने साहिल पर 8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। आयशा का आरोप था कि उन्होंने साहिल के साथ मिलकर जो प्रोडक्शन हाउस 'कर्मा प्रोडक्शन' और साइबर सिक्योरिटी फर्म खोली थी, लेकिन साहिल इन्वेस्टमेंट की सारी रकम हड़प गए हैं। अब वे इसे देने के इच्छुक नहीं हैं। बाद में विवाद बढ़ा तो आयशा ने साहिल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वे गे हैं और इसीलिए उनका उनकी पत्नी से तलाक हुआ था। जब वे गे हैं तो उनका साहिल से अफेयर का सवाल पैदा नहीं होता है। आयशा का कहना था कि साहिल की पत्नी ने उन्हें एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी को लेकर आयशा और साहिल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आयशा ने साहिल खान पर अनजान नंबर से धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। इससे पहले भी वे साहिल पर पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा चुकी थीं।

:

Sahil Khanbirthday specialAyesha Shrofftiger shroff

loading...