बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को 77वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया। सलीम खान को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर लाइफ़टाइम अवॉर्ड (जीवन गौरव पुरस्कार) से नवाजा गया।
25 Apr, 2019 06:38 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को 77वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया। सलीम खान को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर लाइफ़टाइम अवॉर्ड (जीवन गौरव पुरस्कार) से नवाजा गया।
उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा सम्मान दिया गया।
सलीम खान के अलावा उनकी पत्नी हेलन को भी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से नवाजा गया तो राष्ट्रीय पुस्कार विजेता मशहूर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर को भी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया।
सभी विजेताओं को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाथों पुरस्कृत किया गया।
बता दें कि दीनानाथ मंगेशकर सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर के पिता हैं। वह एक मशहूर कलाकार, नाट्य संगीतकार और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक थे।