एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्टर सलमान खान पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। कोई उनपर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा रहा है तो कोई उनके सपोर्ट में आवाज उठा रहा है। ऐसे में भाईजान ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है
21 Jun, 2020 08:37 AMमुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्टर सलमान खान पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। कोई उनपर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा रहा है तो कोई उनके सपोर्ट में आवाज उठा रहा है। ऐसे में भाईजान ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।
सलमान खान ने ट्विटर पर फैंस से अपील करते हुए लिखा, ''मैं अपने सभी फैन्स से अपील करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।''
बता दें सुशांत सिंह के निधन के बाद सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगाए गए। दबंग के डायरेक्टर ने खान परिवार पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था तो वहीं जिया की मां राबिया ने बेटी के सुसाइड मामले पर सलमान की साजिश का आरोप लगाया था।