main page

'भारत' का दूसरा पोस्टर रिलीज, 46 साल पहले सलमान की 'जवानी थी जानेमन'

Updated 16 April, 2019 03:05:13 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का फिल्म ''भारत'' से दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में सलमान काफी जवान लग रहे है। सलमान ने यंग लुक के पोस्टर को साझा करते हुए ल‍िखा, "जवानी हमारी जानेमन थी। भारत की जवानी।" पोस्टर में सलमान को रॉकस्टार लुक में द‍िखाया गया है। यह साल 1964 का लुक है। सर्कस के बैकग

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का फिल्म 'भारत' से दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में सलमान काफी जवान लग रहे है। सलमान ने यंग लुक के पोस्टर को साझा करते हुए ल‍िखा, "जवानी हमारी जानेमन थी। भारत की जवानी।" पोस्टर में सलमान को रॉकस्टार लुक में द‍िखाया गया है। यह साल 1964 का लुक है। सर्कस के बैकग्राउंड के साथ पोस्टर के नीचे मौत का एक कुंआ द‍िख रहा है। वहीं सल्लू मियां के पीछे एक्ट्रेस दिशा पाटनी सर्कस के करतब करती नजर आ रही है।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि ये भारत का दूसरा पोस्टर है। इससे पहले सलमान का पहला पोस्टर सामने आया था, जिसमें सलमान खान बूढ़े शख्स के किरदार में दिखे थे। फिल्म की बात करें तो भारत में सलमान 18 साल के लड़के से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक के किरदार में नजर आने वाले हैं। वो फिल्म में 6 अलग-अलग लुक्स में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान-कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर अहम किरदारों में नजर आएंगे। भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।

 


 

: Konika

salman khanbharatsecond posterdisha pataniBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...