main page

62 की उम्र में 'वॉन्टेड' के विलेन राजू मवानी का निधन, ओशिवारा में होगा अंतिम संस्कार

Updated 01 November, 2019 03:43:18 PM

मशहूर प्रोड्यूसर चंपक जैन के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने एक और सदस्य को खो दिया है। चंपक जैन के निधन की खबर के बाद खबरें आईं कि एक्टर और फिल्म निर्माता राजू मवानी ने भी 62 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

मुंबई: मशहूर प्रोड्यूसर चंपक जैन के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने एक और सदस्य को खो दिया है। चंपक जैन के निधन की खबर के बाद खबरें आईं कि एक्टर और फिल्म निर्माता राजू मवानी ने भी 62 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Bollywood Tadka

वह लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। राजू का निधन 31 अक्टूबर की सुबह को हुआ था। मुंबई के ओशिवारा में शुक्रवार शाम 6 बजे अंतिम संस्कार होगा।

Bollywood Tadka

राजू मवानी ने साल 1992 में आई फिल्म 'बलवान' में सुनील शेट्टी को लॉन्च किया था। इसके अलावा वह 1996 में रिलीज हुई सुनील शेट्टी की फिल्म 'राम और श्याम' सुनील शेट्टी और सैफ अली खान की 'सुरक्षा', 'इसकी टोपी उसके सिर' का डायरेक्शन किया था।

Bollywood Tadka

डायरेक्शन के अलावा राजू ने कुछ हिट फिल्मों में एक नेगेटिव रोल भी निभा चुके हैं। उन्होंने सत्या, सरकार, वॉन्टेड, शूट आउट एट वडाला, जय हो जैसी कई फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाया था।

: Smita Sharma

salman khanmoviewantedvillainraju mavanipassesBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...