main page

सलमान से दीपिका तक बचपन में ऐसे दिखते थे सेलेब्स, पढ़े मजेदार किस्से

Updated 14 November, 2017 10:16:26 AM

: आज भारत में जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।  क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे।

मुंबई: आज भारत में जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।  क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स के उनके बचपन के किस्से जानते हैं...

सलमान खान-

हम सभी भाई- बहन बचपन से ही शैतान थे।मुझे याद है एक बार हम सब मिलकर मजे मजे में घर पर पड़े पुराने बर्तन और ट्रॉफी बेचने चल दिए थे। हालांकि पापा ने पकड़ा तो खूब धुलाई हुई। आज भी बच्चों को देखकर दिल बच्चा हो जाता है।

Bollywood Tadka
शाहरूख खान
मैं अपना बचपन एन्जॉय नहीं कर पाया क्योंकि बचपन में ही पापा का निधन हो गया था। लेकिन जितना भी याद है उसमें ढेर सारी पार्ले जी की चॉकलेट्स याद आती हैं। जो मैं अपने बर्थडे पर स्कूल ले जाता था। इसके साथ ही मुझे ये भी याद है कि मेरे पिता काफी स्मार्ट थे, यहां तक कि लोग रास्ते में मुड़ कर उन्हें देखा करते थे।

Bollywood Tadka

शाहिद कपूर
बचपन की तो बात ही अलग होती है। मुझे याद है कि अपने क्यूट लुक्स की वजह से मैं टीचर्स का फेवरेट था। गोलू-मोलू था तो हर कोई आकर गाल खीचनें लगता था। आज जब अपने बेटी को देखता हूं तो अपना बचपन याद आ जाता है।

Bollywood Tadka

अक्षय कुमार
मेरा बचपन बहुत शैतानियों के बीच गुजरा है। पापा के प्यार का बहुत गलत फायदा उठाता था। मुझे याद है कि बचपन में एक बार अमिताभ जी से मिलने का मौके मिला। उस वक्त मेरे पिता ने मुझसे कहा कि जाकर अमित जी का ऑटोग्राफ ले आओ, क्योंकि बच्चों को कोई मना नहीं करता। अमित जी के पास गया तो वो अंगूर खा रहे थे। अमित जी ने सिर्फ ऑटोग्राफ दिया बल्कि अंगूर भी दिए खाने को। बचपन से लेकर अभी तक अमिताभ जी को मैंने सिर्फ देते हुए देखा है लेते हुए नहीं।

Bollywood Tadka

दीपिका पादुकोण
मैं बचपन में बहुत शर्मीली थी। हमारे घर में जब भी कोई मेहमान आता था तो मैं मां के पीछे छिप जाती थी। उस वक्त किसी अजनबी को हैलो बोलने में भी शर्म आती थी। तब मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं एक्ट्रेस बनूंगी। 

:

Salman khandeepika padokonechildhood pics

loading...