हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
23 Jul, 2021 01:37 PMमुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती है। सपना अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में सपना ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। हाथ में सपना ने पर्स कैरी किया हुआ है।
इस लुक में सपना बेहद खूबसूरत हो गए हैं। सपना की इन तस्वीरों को देख फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो पिछले महीने सपना के तीन गाने 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा' रिलीज हुए थे। जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया था। इसके अलावा इन दिनों सपना एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।