एक्ट्रेस सारा अली खान भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट स्टाइलिश और मॉडर्न एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन वह भगवान में बेहद आस्था रखती हैं। उन्हें अक्सर भोलेनाथ के दरबार में नतमस्तक होते देखा जाता है। वहीं, अब सारा इन दिनों उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पहुंची हुई हैं, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।
25 Jun, 2023 12:14 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सारा अली खान भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट स्टाइलिश और मॉडर्न एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन वह भगवान में बेहद आस्था रखती हैं। उन्हें अक्सर भोलेनाथ के दरबार में नतमस्तक होते देखा जाता है। वहीं, अब सारा इन दिनों उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पहुंची हुई हैं, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में सारा अली खान का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। गुलाबी रंग की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। माथे पर तिलक लगाए और खुले बालों में सारा की ब्यूटी देखते ही बन रही है।
महाकालेश्वर मंदिर में पोज देती सारा का नाइट व्यू बेहद प्यारा लग रहा है। नंदी हॉल में एक्ट्रेस ने भगवान शिव के दर्शन किए। आरती के बाद बाबा महाकाल के गर्भ गृह में होने वाली शाम की आरती में शामिल हुईं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा की, और उनका अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने महाकालेश्वर परिसर स्थित कोटितीर्थ कुंड में भी दर्शन किए।
उज्जैन में भोलेनाथ के दर्शन के बाद सारा इंदौर के लिए रवाना हो गईं। यहां उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए।
वहीं काम की बात करें तो सारा अली खान को हाल ही में विक्की कौशल के साथ 'जरा हटके जरा बचके' में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।