main page

Video: आदित्य रॉय कपूर संग Sara ने किया ऐसा रैंप वॉक, यूजर्स बोले- '50 रुपये काट ओवरएक्टिंग का...'

Updated 01 August, 2023 11:28:44 AM

सारा और आदित्य ने डिजाइनर शान्तुन और निखिल के लिए रैंप वॉक किया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इंडियन कॉउचर वीक 2023 की शुरुआत हो गई है। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स अपनी रैंप वॉक का जलवा बिखेर रहे हैं। बीती रात को आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान शो स्टॉपर बने। सारा और आदित्य ने डिजाइनर शान्तुन और निखिल के लिए रैंप वॉक किया। दोनों ने एथनिक लुक कैरी किया जिसमें सारा और आदित्य कमाल लग रहे थे। हालांकि, एक वजह से सारा अली खान ट्रोल हो गई हैं। 


सारा ने आदित्य के साथ किया रैंप वॉक
सारा और आदित्य की वॉक की कई वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं। जिसमें दोनों स्टार रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। एथनिक कपड़ों में दोनों बेहद कमाल लग रहे हैं। सारा ने सिल्वर कलर का लहंगा पहना था। उनके ब्लाउज के साथ एक केप भी अटैच थी। वहीं, आदित्य रॉय कपूर की बात की जाए तो उन्होंने बीच कलर की शेरवानी और क्रीम पैंट पहनी थी। रैंप वॉक के दौरान दोनों ने कई पोज दिए। हालांकि, इस दौरान सारा के एक्सप्रेशन यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आए है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

एक्सप्रेशन की वजह से ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
यूजर्स सारा अली खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या पांडे के साथ वॉक क्यों नहीं किया। एक यूजर ने कमेंट किया- सारा रैंप वॉक करते हुए इतना ओवर क्यों कर रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सारा का 50 रुपए ओवरएक्टिंग का कट। एक अन्य यूजर ने लिखा-" अनन्या क्यों नहीं? ये लड़की तो टूट कमर वाली बुड्डी की तरह वॉक कर रही है।"

 

इस फिल्म में नजर आएंगे सारा-आदित्य
वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान फिल्म 'मैट्रो इन दिनों में' नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 

Content Editor: kahkasha

sara ali khanaditya roy kapoorsara ramp walksara ali khan trolledsara upcoming filmsentertainment news

loading...