फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश कौल का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से पीड़ित थे। उनके निधन से स्टार्स को बड़ा झटका लगा है और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
10 Apr, 2021 03:49 PMबॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश कौल का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से पीड़ित थे। उनके निधन से स्टार्स को बड़ा झटका लगा है और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
बता दें कि सतीश कौल अभी 74 के थे। पिछले साल लॉकडाउन में बीमारी और फकीरी में ज़िंदगी गुजार रहे थे। वह 300 से ज्यादा पंजाबी और हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके थे। उन्होंने आंटी नंबर वन और प्यार तो होना ही था जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा वह विक्रम और बेताल महाभारत’ और ‘सर्कस’ जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके थे। वह अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज स्टार्स के साथ भी काम कर चुके थे।