main page

सतीश कौशिक के निधन के बाद बेटी वंशिका ने उनके दोस्त अनुपम के साथ बनाया पहला रील, बोलीं- 'पापा ज्यादा अच्छे डांसर थे'

Updated 22 April, 2023 10:22:19 AM

मशहूर एक्टर सतीश कौशिक पिछले महीने इस दुनिया को अलविदा कहकर सबकी आंखों में आंसू दे गए थे। सतीश अपने पीछे 11 साल की बेटी और पत्नी को अकेले छोड़ गए। उनकी बेटी वंशिका अपने दिवंगत पापा को बहुत याद करती हैं। हाल ही में उसने पापा सतीश के दोस्त अनुपम खेर के साथ एक डांस वीडियो बनाया, लेकिन उन्होंने अपने पाप

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर सतीश कौशिक पिछले महीने इस दुनिया को अलविदा कहकर सबकी आंखों में आंसू दे गए थे। सतीश अपने पीछे 11 साल की बेटी और पत्नी को अकेले छोड़ गए। उनकी बेटी वंशिका अपने दिवंगत पापा को बहुत याद करती हैं। हाल ही में उसने पापा सतीश के दोस्त अनुपम खेर के साथ एक डांस वीडियो बनाया, लेकिन उन्होंने अपने पापा को  अनुपम से ज्यादा बेहतर डांसर बताया। हालांकि, दोनों का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Bollywood Tadka


वंशिका ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर अपना पहला रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुपम खेर के साथ हंड्रेड माइल्स के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सतीश की बेटी वंशिका बैठी हुई हैं और गाने पर लिपसिंग कर रही हैं। अनुपम खेर उनके पीछे खड़े हैं। वो वंशिका को कॉपी कर रहे हैं। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और क्यूट लग रहे हैं।

 


इस वीडियो को शेयर कर वंशिका ने कैप्शन में लिखा- 'अनुपम अंकल के साथ मेरी पहली रील। उन्हें थोड़ा और रिहर्सल करने की जरूरत है, क्योंकि उनकी तुलना में पापा बेहतर डांसर थे। लेकिन कोशिश करने के लिए अनुपम अंकल को थैंक्यू। लव यू।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, एक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च, 2023 को निधन हो गया था। होली के दूसरे दिन उनका अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिससे उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा था। 


 

Content Writer: suman prajapati

Satish KaushikdaughterVanshika Kaushikfirst reelfriendAnupam KherBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...