टीवी पॉपुलर शो ''भाबी जी घर पर हैं'' की फेम सौम्या टंडन ने बीते दिनों बेटे को जन्म दिया। हाल ही में अब सौम्या ने अपने नन्हे राजकुमार की एक नई तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस से मदद भी मांगी है।
24 Jan, 2019 12:20 PMमुंबई: टीवी पॉपुलर शो 'भाबी जी घर पर हैं' की फेम सौम्या टंडन ने बीते दिनों बेटे को जन्म दिया। हाल ही में अब सौम्या ने अपने नन्हे राजकुमार की एक नई तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस से मदद भी मांगी है।
इस लेटेस्ट तस्वीर में उनके नन्हे राजकुमार बहुत क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते सौम्या ने लिखा हमारे छोटे से बच्चे को नाम की जरुरत है। हम इसका नाम का फैसला नहीं कर पा रहे है। आप ही हमें कुछ सजेशन दीजिए। हमें इस समय आपकी जरुरत है। अगर आप मेरे बेटे का नाम रखेंगे तो मेरा छोटा सा राजकुमार आपको तोहफा भेजेगा। इसी के साथ सौम्या ने एक हिंट देते हुए लिखा है कि नाम छोटा और शानदार होना चाहिए। उस नाम का मतलब भी बहुत सुंदर होना चाहिए।
वहीं सौम्या बॉलीवुड तड़का ने भी आपके नन्हे राजकुमार के लिए कुछ नाम सोचे हैं। वैसे अगर आपके दिमाग में सौम्या के बेटे के लिए कोई नाम है तो आप भी उनकी मदद करिए।
1. Parth जिसका अर्थ है Son of mother earth
2. Yug जिसका अर्थ है Historic period
3. Zayan जिसका अर्थ है Beautifier
वर्कफ्रंट की बात करें तो सौम्या इन दिनों एक कॉमेडी शो में नजर आती है और उनके किरदार को लोग काफी पसंद करते है।