main page

'बचपन का प्यार' गाना गाकर सोशल मीडिया सेंसेशन बना सहदेव दिर्दो, मुंबई की हवा लगते ही बदला रंग-ढंग

Updated 13 August, 2021 04:48:51 PM

कई लोग ऐसे होते हैं, जिसकी किस्मत चमकने में देर नहीं लगती। आज के समय में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को स्टार बनने में देर नहीं लगती। ऐसा ही बच्चा है सहदेव दिर्दो, जो ''बचपन का प्यार'' गाना गाकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग उसकी आवाज से इतने इम्प्रेस हुए हैं कि मशहूर सिंगर बादशाह ने भी उन्हें अपने गाने में गाने का मौका दिया। मुंबई जाते ही सहदेव का लुक बदल गया है। उसके नए अंदाज की तस्वीरें सोशल मडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. कई लोग ऐसे होते हैं, जिसकी किस्मत चमकने में देर नहीं लगती। आज के समय में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को स्टार बनने में देर नहीं लगती। ऐसा ही बच्चा है सहदेव दिर्दो, जो 'बचपन का प्यार' गाना गाकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग उसकी आवाज से इतने इम्प्रेस हुए हैं कि मशहूर सिंगर बादशाह ने भी उन्हें अपने गाने में गाने का मौका दिया। मुंबई जाते ही सहदेव का लुक बदल गया है। उसके नए अंदाज की तस्वीरें सोशल मडिया पर वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

 

सहदेव इन दिनों अपने फेम का पूरा आनंद उठा रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह कभी जुहू बीच पर चिल करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

कभी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

 उनकी नए लुक की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

 


कौन है सहदेव दिर्दो
दरअसल, कुछ समय पहले सहदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो अपने स्कूल में हैं और कैमरे को देखकर बचपन का प्यार गाना गा रहे हैं। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हुआ कि बड़े-बड़े सितारों ने इस पर रील्स बना डाली। वहीं सिंगर बादशाह ने उन्हें अपने साथ गाने का मौका दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी बोल-बाला है। 

Content Writer: suman prajapati

Bachpan ka PyaarSahdev Dirdonew photosBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...