main page

शाहरुख खान की जवान बनी मुंबई के आइकोनिक गेयटी गैलेक्सी में सुबह 6 बजे शो वाली फिल्म

Updated 29 August, 2023 03:54:29 PM

जवान मुंबई के आइकोनिक गेयटी गैलेक्सी में सुबह 6 बजे के अपने स्पेशल शो के साथ इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुंबई। शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म जवान अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे फिल्म रिलीज डेट के करीब आ रही है, देशभर में इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। किंग खान के फैन क्लब्स ने फिल्म के लिए अपना जबरदस्त प्यार जाहिर करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी हैं और ये उनके बेपनाह प्यार की ही एक और मिसाल है जो उनका फैन क्लब एसआरके यूनिवर्स मुंबई में आइकोनिक गेयटी गैलेक्सी में जवान के लिए सुबह 6 बजे के एक खास शो का आयोजन करने जा रहा है और  इस लिहाज से जवान मॉर्निंग शो देने वाली पहली हिंदी फिल्म भी बन जाएगी। 

जवान मुंबई के आइकोनिक गेयटी गैलेक्सी में सुबह 6 बजे के अपने स्पेशल शो के साथ इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह वास्तव में बहुत खास है क्योंकि इसके साथ जवान वो पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी जो सुबह के समय इस आइकोनिक थिएटर के दिखाई जाएगी। वैसे इससे पहले एसआरके फैन क्लब, एसआरके यूनिवर्स, ने उनकी पठान के लिए गेयटी गैलेक्सी में 51 सालों में पहली बार 9 एएम शो का आयोजन किया था।  इस बार जवान के साथ वे अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास को फिर से लिखने के लिए तैयार हैं। 

फिलहाल दर्शक जवान के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं जो 31 अगस्त 2023 को आ रहा है। इसके अलावा, शाहरुख खान 31 अगस्त को रात 09:00 बजे बुर्ज खलीफा पर ट्रेलर जारी करके इसे और भी ग्रैंड बनाने के लिए तैयार हैं।

'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Custom: Auto Desk

Shah Rukh KhanJawanMumbaiGaiety Galaxy

loading...