main page

1 महीने बाद शहीर शेख ने दिखाई बेटी की झलक: मां की बाहों में दिखीं अनाया, एक्टर की लाडो पर हिना ने यूं लुटाया प्यार

Updated 05 November, 2021 12:03:25 PM

''कुछ रंग के प्यार के'' एक्टर शाहीर शेख और उनकी रुचिका कपूर पत्नी ने सितंबर ने प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने। रुचिका ने 10 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। कपल ने अपनी लाडली का नाम अनाया रखा था। बेटी के जन्म के बाद से लेकर अब तक कपल ने लाडली की एक भी तस्वीर फैंस संग शेयर नहीं की थी। लेकिन अब शहीर ने लाडली की झलक दिखाई। बेटी की झलक दिखाने के लिए शहीर ने दीवाली का दिन चुना।

मुंबई: 'कुछ रंग के प्यार के' एक्टर शाहीर शेख और उनकी रुचिका कपूर पत्नी ने सितंबर ने प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने। रुचिका ने 10 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। कपल ने अपनी लाडली का नाम अनाया रखा था। बेटी के जन्म के बाद से लेकर अब तक कपल ने लाडली की एक भी तस्वीर फैंस संग शेयर नहीं की थी। लेकिन अब शहीर ने लाडली की झलक दिखाई। बेटी की झलक दिखाने के लिए शहीर ने दीवाली का दिन चुना।

Bollywood Tadka

शहीर ने दीवाली पर लाडली की पैरों की तस्वीर शेयर की। शेयर की तस्वीर में अनाया मां रुचिका का बाहों में दिख रही हैं। लुक की बात करें तो अनाया येलो ड्रेस में दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

इसके साथ शहीर ने लिखा-'सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.. #Happydiwali।' शहीर की लाडली संग इस तस्वीर को फैंस और स्टार्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

शहीर की पोस्ट पर एक्ट्रेस लता सबरवाल ने लिखा- “Awwwwww.दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। एक्ट्रेस चैत्रली एल गुप्ते ने लिखा-ओह। भगवान शहीर शेख रुचिका कपूर और बेबी अनाया को आशीर्वाद दे।आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। हिना ने भी शहीर की लाडली पर खूब प्यार लुटाया। 

Bollywood Tadka

बता दें कि शाहिर ने नवंबर 2020 में रुचिका के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस कपल को जम्मू में अपने करीबियों के लिए एक पार्टी रखनी थी, लेकिन उन्होंने कोरोना महामारी की चलते ये आयोजन रद्द कर दिया था। 

Bollywood Tadka

करियर की बात करें तो रुचिका एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स फिल्म्स डिवीजन की प्रमुख हैं।वहीं शाहीर ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘महाभारत’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं। शहीर इन दिनों 'पवित्रा रिश्ता 2' और 'कुछ रंग प्यार के में 2' नजर आ रहे हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Shaheer SheikhRuchikaa KapoorGlimpseDaughterAnayaDiwaliBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...