शनिवार रात बॉलीवुड इंडस्ट्री ने दिवाली को सबसे शानदार तरीके से मनाया। अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी से लेकर सोनम कपूर के बैश तक, सभी ने अपने घरों में पार्टी होस्ट की।
28 Oct, 2019 11:43 AMमुंबई: शनिवार रात बॉलीवुड इंडस्ट्री ने दिवाली को सबसे शानदार तरीके से मनाया। अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी से लेकर सोनम कपूर के बैश तक, सभी ने अपने घरों में पार्टी होस्ट की।
इस पार्टी में कई स्टार्स शामिल हुए। बाॅलीवुड का क्यूट कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी सोनम कपूर द्वारा होस्ट की पार्टी में पहुंचे। दिवाली पार्टी के लिए, शाहिद और मीरा दोनों ने ही ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किए।
शाहिद इस दौरान व्हाइट कुर्ते पजामे में हैंडमस दिखे। वहीं मीरा क्रॉप बेड ग्लाइडेड ग्रे ब्लाउज के साथ मैचिंग साड़ी में ग्लैमरस दिखीं। मिनिमल मेकअप, झुमके और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
शाहिद और मीरा ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। कपल ने पार्टी में सारी लाइमलाइट चुरा ली। शाहिद और मीरा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' कुछ महीनों पहले ही रिलीज हुई है। फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी थीं।
फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म शाहिद के करियर को बुलंदियों में पहुंचाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से अब तक शाहिद ने अपने नए प्रोजैक्ट्स की घोषणा नहीं की है।