26 नवंबर, 2008 को मुंबई में दिल दहला देने वाला हमला हुआ था। 10 आतंकवादियों द्वारा कई हिस्सों में एक साथ किए हमलों में 166 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक घायल हो गए थे। बीते दिन 26/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी पर मुंबई में एक श्रद्धांजलि इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कई मशहूर हस्तियां शहीदों को
27 Nov, 2023 01:07 PMबॉलीवुड तड़का टीम. 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में दिल दहला देने वाला हमला हुआ था। 10 आतंकवादियों द्वारा कई हिस्सों में एक साथ किए हमलों में 166 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक घायल हो गए थे। बीते दिन 26/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी पर मुंबई में एक श्रद्धांजलि इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कई मशहूर हस्तियां शहीदों को नमन करती नजर आईं। वहीं इवेंट में एक्टर शाहरुख खान भी शामिल हुए और उन्होंने शहीदों के परिवारों से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान काले कपड़े पहनकर शहीदों के श्रद्धांजलि इवेंट में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने बड़े ही अदब से शहीद परिवारों से मुलाकात की और फिर उन्हें दोनों हाथ जोड़ नमन किया। शाहरुख का ये अंदाज फैंस का खूब दिल जीत रहा है।
काम की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी शाहरुख के अलावा एक्ट्रेस तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं। बता दें 'डंकी' 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।