main page

श्रद्धा की शादी की खबरों पर भड़के शक्ति कपूर ने लगाया विराम, बोले-'यह सब बकवास है'

Updated 05 August, 2019 01:48:20 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर खबरें थी कि वह जल्द ही बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इन खबरों के आते ही बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। इस खबर के वायरल होते ही अब श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर सामने आए हैं। गुस्साए शक्ति कपूर ने न केवल इन खबरों का खंडन किया है बल्कि बेट

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर खबरें थी कि वह जल्द ही बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इन खबरों के आते ही बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। इस खबर के वायरल होते ही अब श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर सामने आए हैं। गुस्साए शक्ति कपूर ने न केवल इन खबरों का खंडन किया है बल्कि बेटे के शादी के प्लान के बारे में भी जानकारी दी है।

 

Bollywood Tadka


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस खबर का सच बताया है। शक्ति ने कहा- 'इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। अगले 4-5 साल तक श्रद्धा का शादी करने का कोई प्लान नहीं है। उसके पास इस वक्त करने के लिए बहुत कुछ है। वह अभी अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर काफी फोकस कर रही है। उसकी तारीख आने वाले 2 साल के लिए बुक हो चुकी हैं। इसलिए यह सब बकवास है।'  

 

Bollywood Tadka

जब शक्ति से रोहन श्रेष्ठा और श्रद्धा के बारे में पूछा गया तो शक्ति ने कहा - 'श्रद्धा का नाम बीते दिनों कई एक्टर्स के साथ जुड़ा है। यह फिल्म इंडस्ट्री है, लिंक करने से कुछ नहीं होता। उसके पिता (रोहन श्रेष्ठा) मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम लोगों का पारिवारिक रिश्ता है। मेरी बेटी मुझे रोज बताती है कि उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है। वह अपने पेरेंट्स की सहमति के बिना कभी शादी नहीं करेगी।' 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि खबरें थी कि श्रद्धा कपूर जल्द ही रोहन श्रेष्ठा से शादी रचाने वाली है। मगर अब शक्ति कपूर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। 

: Konika

Shakti KapoorShraddha KapoorRohan Shresthashraddha kapoor marriageBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...