main page

नाना-नानी के साथ गुरुद्वारे माथा टेकने पहुंची शनाया, संजय कपूर की लाडली की सादगी ने जीता फैंस का दिल

Updated 08 August, 2022 09:41:37 AM

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है। शनाया फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस खूब प्यार भी देते हैं। हाल ही में शनाया ने नाना-नानी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ एक वीडियो भी शेयर की है, जो खूब देखे जा रहे हैं।

मुंबई. एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है। शनाया फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस खूब प्यार भी देते हैं। हाल ही में शनाया ने नाना-नानी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ एक वीडियो भी शेयर की है, जो खूब देखे जा रहे हैं। 

Bollywood Tadka
पहली तस्वीरें में शनाया व्हाइट कुर्ते और पलाजो में नजर आ रही है। इसके साथ शनाया ने पर्पल दुपट्टा कैरी किया हुआ है। दूसरी तस्वीर में शनाया पिंक कुर्ते में दिखाई दे रही है। सिर पर शनाया ने फ्लोरल दुपट्टा लिया हुआ है। शनाया नाना-नानी के साथ गुरुद्वारे में पोज में दे रही है। शनाया मुस्कुराते हुए बेहद प्यारी लग रही है। वीडियो में शनाया मेकअप करवाती हुई नजर आ रही है और आखिरी तस्वीर में शनाया नानी के साथ सोफे पर लेटी हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

काम की बात करें तो शनाया बहुत जल्द धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म Bedhadak से डेब्यू करने जा रही है। करण जौहर ने खुद इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में शनाया के साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा नजर आएंगे। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

shanaya kapoorphotosgrandparentsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...