main page

ब्यूटी ब्रांड शुगर पॉप की ब्रांड ऐंबैस्डर बनीं शहनाज गिल, खुशी से झूमे फैंस

Updated 10 June, 2023 05:35:19 PM

एक्ट्रेस शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' में नजर आने के बाद करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। अब हाल ही में शहनाज गिल ब्यूटी ब्रांड शुगर पॉप की ब्रांड ऐंबैस्डर बन गई हैं। शुगर पॉप ब्रांड के हैंडल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है, जिसके बाद एक्ट्रेस का फैंस उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' में नजर आने के बाद करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। अब हाल ही में शहनाज गिल ब्यूटी ब्रांड शुगर पॉप की ब्रांड ऐंबैस्डर बन गई हैं। शुगर पॉप ब्रांड के हैंडल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है, जिसके बाद एक्ट्रेस का फैंस उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

शुगर पॉप ब्रांड ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शहनाज को इंट्रोड्यूस करते हुए लिखा- हेय बेस्टीस! हमारे बीच एक नया फन, बबली, फंकी पॉपस्टार आ गया है। वेलकम शहनाज गिल! शुगर पॉप फैमिली आपके आने से बहुत एक्साइटेड है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SUGAR POP Beauty (@hisugarpop)

वीडियो में शहनाज गिल प्रोडक्ट्स की USP बताते हुए कह रही हैं- हेलो! एक गुड न्यूज़ शेयर करूं..आपको अगर बनना है पॉप स्टार तो ये रहा आपका मौका! इतना कहते ही शहनाज ब्रांड के प्रोडक्ट्स को यूज करके दिखाती हैं। वीडियो में शहनाज आगे कहती हैं- ये है यंग इंडिया की फेवरेट मेकअप ब्रांड।

 Bollywood Tadka


वीडियो में शहनाज व्हाइट क्रॉप टॉप- डेनिम शॉर्ट्स और पिंक ओवरसाइज्ड शर्ट में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, एक बार वह सिल्वर शिमरी ड्रेस में भी नजर आती हैं। इस वीडियो में शहनाज के लुक की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।

काम की बात करें तो शहनाज गिल को अप्रैल, 2023 में रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। यह उनके करियर की पहली बॉलीवुड फिल्म है और इसमें वह एक्टर सलमान खान के साथ नजर आई थीं। वहीं, अब शहनाज गिल जल्द ही जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही के साथ फिल्म 100% में दिखेंगी। इसके बाद वह अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग में भी नजर आएंगी।


 

Content Writer: suman prajapati

Shehnaaz Gillbrand ambassadorbeauty brandSugar PopBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...