'पंजाब की कैटरीना' यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि शहनाज हाॅस्पिटल में एडमिट है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने हाॅस्पिटल से लाइव आकर दी। दरअसल, शहनाज बीते दिनों अपनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के प्रमोशन में बिजी थीं।
10 Oct, 2023 08:12 AMमुंबई: 'पंजाब की कैटरीना' यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि शहनाज हाॅस्पिटल में एडमिट है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने हाॅस्पिटल से लाइव आकर दी। दरअसल, शहनाज बीते दिनों अपनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के प्रमोशन में बिजी थीं।
इस दौरान उन्होंने जब वह बाहर थीं, तो उन्होंने कुछ ऐसा खा लिया, जिससे उनका पेट खराब हो गया। दिक्कत इतनी बढ़ गई कि उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जैसे ही खबर आई कि शहनाज हाॅस्पिटल में एडमिट हैं उनके फैंस परेशान हो गए। ऐसे में शहनाज ने अपने फैंस को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करने के लिए अपने अकाउंट पर एक इंस्टाग्राम लाइव होस्ट किया था।
सामने आए वीडियो में शहनाज हाॅस्पिटल के बेड पर सोई दिख रही हैं। उन्होंने अस्पताल के कपड़े पहने हुए हैं। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए देखा जा सकता है-'देखो समय सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। फिर आएगा थोड़े दिन बाद। दोस्तों, मैं अब ठीक हूं। मैं ठीक नहीं थी। मुझे इन्फेक्शन हो गया था। मैंने ना सैंडविच खा लिया था। मुझे फ़ूड इन्फेक्शन हुआ है।'
फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद एक्ट्रेस शहनाज ने बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरना शुरू किया। शहनाज ने इस साल की शुरुआत में सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने सेक्स कॉमेडी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के लिए करण बुलानी के साथ हाथ मिलाया, जिसमें भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी हैं। फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज हुई।