''बिग बाॅस 13'' में अपने चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शहनाज के करोड़ों फैन हैं। फैंस शहनाज की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं शहनाज सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
27 Mar, 2021 03:41 PMमुंबई: 'बिग बाॅस 13' में अपने चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शहनाज के करोड़ों फैन हैं। फैंस शहनाज की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।
वहीं शहनाज सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में उनका कूल अंदाज देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो पंजाब की कैटरीना व्हाइट क्राॅप टाॅप और डेनिम जींस में स्टाइलिश दिख रही हैं। वह कनाडा की सड़क के बीच लेट कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
'बिग बाॅस 13' से निकलने के बाद शहनाज हाॅट बेब बन गई हैं। शहनाज कभी वह बिंदास तो कभी एकदम स्वीट ऐंड सिंपल और कभी-कभी अपने लुक में हॉटनेस एड कर फैंस को हैरान कर देती हैं।
काम की बात करें तो शहनाज इन दिनों कनाडा में फिल्म 'हौंसला रख' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और गिप्पी गरेवाल के बेटे शिंदा गरेवाल है। यह फिल्म दशहरे के मौके पर रिलीज हो रही है।