3 मई को बाॅलीवुड के भाईजान यानि एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने नए घर पर ईद पार्टी रखी। इस पार्टी में कंगना रनौत से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, करिश्मा कपूर, तब्बू, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, संजय कपूर समेत बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। लेकिन हर बार की तरह सारी लाइलाइट बिग बाॅस की चुलबुली कंटेस्टेंट शहनाज गिल चुरा ले गई। पार्टी में शहनाज ब्लैक ब्यूटी बन पहुंची।
04 May, 2022 10:32 AMमुंबई: 3 मई को बाॅलीवुड के भाईजान यानि एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने नए घर पर ईद पार्टी रखी। इस पार्टी में कंगना रनौत से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, करिश्मा कपूर, तब्बू, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, संजय कपूर समेत बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। लेकिन हर बार की तरह सारी लाइलाइट बिग बाॅस की चुलबुली कंटेस्टेंट शहनाज गिल चुरा ले गई। पार्टी में शहनाज ब्लैक ब्यूटी बन पहुंची।
ब्लैक कुर्ते और सलवार में पंजाबी कुड़ी बनी शहनाज ने हर किसी का दिल जीत लिया। पंजाब की कैटरीना ने मिनिमल मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया। हेयरस्टाइल की बात करें तो शहनाज ने हाई बन बन रखा था।
बड़े-बड़े से झुमके, रिंग शहनाज के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान शहनाज ने हील्स पेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने ब्राउन बैग कैरी किया था। पार्टी में पहुंची शहनाज ने बड़ी ही नजाकत से फैंस को सलाम किया।
'पंजाब की कैटरीना' की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो बीते दिनों ही खबर आई थी कि शहनाज जल्द ही बाॅलीवुड में अपना ड्रीम डेब्यू करने जा रही हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में नजर आएंगी।
इसमें सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, आयुष शर्मा समेत कई स्टार्स हैं। हालांकि अभी तक शहनाज या फिल्म से जुड़ी किसी स्टार की तरफ से इसे लेकर कोई अनाउंसमैंट नहीं हुई है।