बाॅलीवुड एक्ट्रेस और प्लेब्वॉय मॉडल शर्लिन चोपड़ा कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं। हाल ही में शर्लिन का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में शर्लिन राहत फतेह अली खान के गाने मेरे रश्के कमर पर डांस करती नजर आ रही हैं।
29 Aug, 2018 11:12 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस और प्लेब्वॉय मॉडल शर्लिन चोपड़ा कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं। हाल ही में शर्लिन का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में शर्लिन राहत फतेह अली खान के गाने मेरे रश्के कमर पर डांस करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में वो बेहद स्टाइलिश तो लग ही रही हैं साथ उनका ये देसी अंदाज भी उन पर जच रहा है। दरअसल, शर्लिन किसी कार्यक्रम के लिए नेपाल गई थीं। यह वीडियो उसी दौरान का है। शर्लिन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
बता दें कि शर्लिन भारत की पहली ऐसी मॉडल है जिन्होंने प्लेब्वॉय मेगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'टाइमपास' से की थी। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया।