बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने रामनवमी का पर्व मनाया। इस खास मौके पर शिल्पा ने अपने घर पर कन्या भोज भी करवाया। उन्होंने खुद इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
13 Apr, 2019 06:34 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने रामनवमी का पर्व मनाया। इस खास मौके पर शिल्पा ने अपने घर पर कन्या भोज भी करवाया। उन्होंने खुद इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में शिल्पा कन्याओं को भोजन करवाती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वो कन्याओं के साथ जमीन पर बैठी दिख रही हैं। तस्वीरों में खास बात ये है कि वो खुद कन्याओं को भोजन खिला रही हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन शमिता शेट्टी भी उनके साथ हाथ बंटाते हुए दिख रही हैं।
शिल्पा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-रामनवमी में पावन पर्व पर मैं अपने सभी इंस्टग्राम फैन्स को आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेज रही हूं। Happy Kanchka, Stay blessed। इतना ही नहीं कन्याओं को भोजन करवाने के बाद उन्होंने सबको मिठाई भी बांटी और गिफ्ट भी दिए।
बता दें कि शिल्पा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। इन दिनों वो डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस चैप्टर-3' में नजर आ रही हैं। शिल्पा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।