main page

'क्रिकेट की दुनिया ने एक नगीना खो दिया...शेन वार्न के निधन से बॉलीवुड में छाया मातम, शिल्पा शेट्टी से लेकर अनिल कपूर ने जताया दुख

Updated 05 March, 2022 09:31:03 AM

क्रिकेट जगत ने 4 मार्च को एक बहुत बड़ा सितारा खो दिया। विश्व के महानतम स्पिनर्स में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न के 52 की उम्र में निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शेन को खोने से न सिर्फ खेल जगत बल्कि उनके देश विदेश में फैले फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री भी गम में डूबी नजर आई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, रणवीर सिंह से लेकर अक्षय कुमार और अनिल कपूर जैसे स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए प्लेयर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम.  क्रिकेट जगत ने 4 मार्च को एक बहुत बड़ा सितारा खो दिया। विश्व के महानतम स्पिनर्स में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न के 52 की उम्र में निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शेन को खोने से न सिर्फ खेल जगत बल्कि उनके देश विदेश में फैले फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री भी गम में डूबी नजर आई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, रणवीर सिंह से लेकर अक्षय कुमार और अनिल कपूर जैसे स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए प्लेयर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

शिल्पा शेट्टी ने शेन वार्न के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'लीजेंड्स लिव ऑन शेन वार्नl' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह ने शेन वार्न की तस्वीर शेयर करते हुए टूटे दिल की इमोजी लगाई।

 

अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा- 'शेन वार्न की असमय मृत्यु से दुखी हूं। आप क्रिकेट के खेल को बिना इस व्यक्ति के पसंद नहीं कर सकते। यह दिल तोड़ने वाली खबर है, ओम शांति।'

 

 

अजय देवगन ने दुख जताते हुए लिखा- 'शेन वार्न की निधन की खबर से अभी भी जूझ रहा हू।l आपका क्रिकेट लोगों के दिलों में हमेशा याद रहेगा।'

 

 

वहीं सनी देओल ने कहा कि क्रिकेट की दुनिया ने एक नगीना खो दिया। शेन वार्न आप बहुत जल्दी चले गए।

 

 

अनिल कपूर ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- इस खबर ने मेरे जैसे लाखों लोगों को सदमे और अविश्वास में छोड़ दिया है...बहुत जल्द चले गए...शांति से आराम करें स्पिन के राजा...

 

Content Writer: suman prajapati

Shilpa ShettyAnil KapoorAkshay KumarSunny DeolmounsAustralian cricketerShane WarnedemiseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...