एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का आज बर्थडे है। 9 सितंबर को राज पूरे 48 साल के हो गए हैं और फैमिली उन्हें खास पोस्ट के जरिए उन्हें स्पेशल फील करवा रही है। वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
09 Sep, 2023 05:06 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का आज बर्थडे है। 9 सितंबर को राज पूरे 48 साल के हो गए हैं और फैमिली उन्हें खास पोस्ट के जरिए उन्हें स्पेशल फील करवा रही है। वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने पति राज के साथ हाथ में हाथ डाले घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'यूं हीं कट जाएगा सफर साथ चलने से' गाना सुनाई दे रहा है।
वीडियो शेयर कर शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- 'इस जन्मदिन पर आपको मैं एक दर्पण उपहार में दे रही हूं, ताकि आप वही देख सकें जो मैं देखती हूं। मजाकिया, दयालु, विचारशील और कोई प्यार करने वाला। एक खूबसूरत आत्मा, जो मेरे लिए बिल्कुल सही है। हैप्पी जन्मदिन, मेरे कुकी। सुरक्षित रहें और खुश रहें।' फैंस शिल्पा के इस पोस्ट पर तरह तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
वहीं काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'सुखी' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह 22 सितंबर को पत्दे पर रिलीज होगी।