अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता एक रियल फैशनिस्टा भी हैं और इसका सबूत अक्सर मिलता रहता है। वह अक्सर अपने वॉर्डरोब चॉइस से सभी को हैरान कर देती हैं।
04 Nov, 2023 05:43 PMमुंबई: अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता एक रियल फैशनिस्टा भी हैं और इसका सबूत अक्सर मिलता रहता है। वह अक्सर अपने वॉर्डरोब चॉइस से सभी को हैरान कर देती हैं।
एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन के जश्न में श्लोका के बेहद ग्लैमरस लुक से लोगों का दिल चुरा लिया। लुक की बात करें तो श्लोका ग्रीन कलर की सीक्विन मिनी ड्रेस में बोल्ड दिखीं। उनकी ये ड्रेस में बॉडी हगिंग सिल्हूट और फ्लोई स्कर्ट थी जो थाई तक थी।
एक्सेसरीज के बारे में बात करें तो श्लोका मेहता ने क्लासी डायमंड इयररिंग्स, कुछ ब्रेसलेट और ग्रीन कलर की हाई हील्स को चुना था।
शाइनी मेकअप, कजरारे नैन, आईलाइनर,न्यूड लिपस्टिक, ब्लश्ड चीक्स श्लोका के लुक को परफेक्ट बना रहा है। उन्होंने अपने घुंघराले बालों को ओपन रखा था। इस ड्रेस के साथ श्लोका ने प्राडा के हील्स पेयर किए थे।
बता दें कि श्लोका की सुंदर ग्रीन कलर की ड्रेस 'गन्नी' ब्रांड की थी और यह 12,903 रुपए के प्राइस टैग के साथ आती है। श्लोका मेहता ने अंबानी खानदान के बड़े बेटे आकाश अंबानी से शादी की है। इस जोड़ी को दो प्यारे बच्चे पृथ्वी और वेदा का आशीर्वाद प्राप्त है।