main page

मासी पद्मिनी कोल्हापुरे की बर्थडे पार्टी में फैमिली संग पहुंची श्रद्धा कपूर, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Updated 02 November, 2020 09:42:28 AM

बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने 1 नवंबर को अपना 55 का बर्थडे सेलिब्रेट किया। पद्मिनी की बर्थडे सेलिब्रेश पार्टी में उनकी भांजी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फैमिली के साथ पहुंची।

मुंबई: बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने 1 नवंबर को अपना 55 का बर्थडे सेलिब्रेट किया। पद्मिनी की बर्थडे सेलिब्रेश पार्टी में उनकी भांजी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फैमिली के साथ पहुंची।

Bollywood Tadka

वहीं बर्थडे पार्टी में फैमिली मेंबर के अलावा करीबी लोग भी शमिल हुए। इस दौरान श्रद्धा ब्लू आउटफिट में खूबसूरत दिखीं। वहीं पद्मिनी कोल्हापुरे भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आई।

Bollywood Tadka

पद्मिनी ने फैमिली के साथ केक काटा,जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो पद्मिनी कोल्हापुरे ने छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने अपनी करियर शुरुआत की साल 1974 में आई फिल्म 'एक खिलाड़ी बावन पत्ते' से की थी। इस फिल्म में वह बतौर बाल कलाकार नजर आई थीं। पद्मिनी कोल्हापुरे को साल 1980 में फिल्म ‘इंसाफ का तराजू फिल्म’ के लिए सपॉर्टिंग रोल के लिए फिल्मफेयर मिला था।

Bollywood Tadka

साल 1982 में फिल्म ‘प्रेम रोग’ के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। साल 1983 और 1985 में भी उन्हें फिल्म ‘सौतन’ और फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं’ फिल्म के लिए फिल्मफेयर मिला था। वह आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पानीपत' में नजर आई थीं।


 

: Smita Sharma

shraddha kapoorspottedmassipadmini kolhapurebirthday partyfamilyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...