main page

Navratri 2020: मंगेतर संग विक्रांत ने कन्या को खिलाया भोजन,श्रद्धा से लेकर शिल्पा तक स्टार्स ने यूं की अष्टमी पर पूजा-अर्चना

Updated 25 October, 2020 11:31:43 AM

24 अक्तूबर को पूरे देश में दुर्गा पूजा का जश्न धूमधाम से मनाया गया। बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर श्रद्धा कपूर तक ने इस त्योहार पर कन्या पूजा किया।

मुंबई: 24 अक्तूबर को पूरे देश में दुर्गा पूजा का जश्न धूमधाम से मनाया गया। बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर श्रद्धा कपूर तक ने इस त्योहार पर कन्या पूजा किया। 

Bollywood Tadka

 शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को धूम-धाम से मनाती हैं। नवरात्रि के मौके पर भी उन्होंने ऐसा ही किया है। शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दुर्गा अष्टमी को बहुत लगन से मनाती दिख रही हैं। इस मौके पर उन्होंने कन्या पूजन किया और उन्होंने अपने हाथों से भोज भी खिलाया।

Bollywood Tadka

काजोल

एक्ट्रेस काजोल ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवमी पूजा करने की तस्वीर शेयर की है।काजोल ने अपने घर में नवमी पूजा की स्थापना की। तस्वीर में सारे भगवान नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

बिपाशा बसु 

दुर्गा अष्टमी के मौके पर एक्ट्रेस बिपाशा बसु के घर में कन्या पूजा का आयोजन किया। एक्ट्रेस ने आलू,पूरी,चने की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा-"हर साल में इस प्रदान का काफी इंतजार करती हूं।" 

Bollywood Tadka

विक्रांत मैसी 

एक्टर विक्रांत मैसी ने कन्याओं को भोजन खिलाया। इस दौरान उनकी मंगेतर भी उनके साथ नजर आईं। इस दौरान की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

Bollywood Tadka

श्रद्धा कपूर 

श्रद्धा कपूर ने हलवा-पूड़ी की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'अष्टमी'


: Smita Sharma

shraddha kapoorvikrant masseyshilpa shettycelebrate ashtamiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...