main page

ड्रग्स केस में बेल मिलने के बाद सिद्धांत कपूर ने शेयर की पहली तस्वीर, बैंगलुरू से मुंबई लौटे शक्ति कपूर के बेटे

Updated 15 June, 2022 10:25:30 AM

बाॅलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को 12 जून को ड्रग्स लेने के आरोप में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था। बैंगलुरु पुलिस ने रेव पार्टी में रेड डाली थी जहां से सिद्धांत समेत कई लोगों को गिफ्तार किया गया था। हिरासत में लेने के लगभग 24 घंटे बाद सिद्धांत को बेल मिल गई थी। वहीं अब जमानत मिल

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को 12 जून को ड्रग्स लेने के आरोप में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था। बैंगलुरु पुलिस ने रेव पार्टी में रेड डाली थी जहां से सिद्धांत समेत कई लोगों को गिफ्तार किया गया था। हिरासत में लेने के लगभग 24 घंटे बाद सिद्धांत को बेल मिल गई थी।

Bollywood Tadka

वहीं अब जमानत मिलने के बाद सिद्धांत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पहली पोस्ट शेयर की हैं। सिद्धांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फ्लाइट बोर्ड करते हुए सेल्फी शेयर की। 

Bollywood Tadka

तस्वीर में वह अपनी एक फ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं जो उनके कंधे पर सिर रखे हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने येलो जैकेट पहन रखी हैं। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। उन्होंने सेल्फी के साथ हार्ट, हाथ जोड़ने और नजर वाली इमोजी पोस्ट की। सिद्धांत फैंस को हिंट दे रहे हैं कि वह मुंबई वापस जा रहे हैं।

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि पुलिस ने रविवार देर रात बेंगलुरु के द पार्क में रेव पार्टी में छापेमारी कर 7 ग्राम एमडीएमए क्रिस्टल और 10 ग्राम मारिजुआना जब्त किया था। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल टेस्ट में सिद्धांत कपूर और अन्य आरोपी व्यक्तियों द्वारा कोकीन के सेवन की पुष्टि हुई।सिद्धांत कपूर पार्टी में बतौर डीजे बुलाए गए थे। 

Content Writer: Smita Sharma

Siddhanth Kapoorfirst picbaildrugs caseShakti KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...