main page

आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट हुए सिंगर अल्फाज, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर हनी सिंह ने दिया हेल्थ अपडेट

Updated 06 October, 2022 02:18:09 PM

पंजाबी मशहूर सिंगर अमनजोत सिंह उर्फ अल्फाज पर पिछले दिनों जानलेवा हमला हुआ था, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। हमले के बाद अल्फाज के फैंस उसकी सलामती की दुआएं मांग रहे थे। राहत की बात है कि अब सिंगर की सेहत में सुधार आ रहा है और उनकी जान अब खतरे से बाहर है। उन्हें अब आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाबी मशहूर सिंगर अमनजोत सिंह उर्फ अल्फाज पर पिछले दिनों जानलेवा हमला हुआ था, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। हमले के बाद अल्फाज के फैंस उसकी सलामती की दुआएं मांग रहे थे। राहत की बात है कि अब सिंगर की सेहत में सुधार आ रहा है और उनकी जान अब खतरे से बाहर है। उन्हें अब आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।


अल्फाज की हेल्थ की जानकारी हनी सिंह ने एक फोटो के साथ शेयर की है, जिसमें अल्फाज बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं और हनी उनके पास खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

अल्फाज की अस्पताल से यह तस्वीर शेयर कर हनी ने लिखा, 'मेरा टाइगर अल्फाज आईसीयू से बाहर आ गया है। आप सभी की दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया। हनी सिंह की इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

क्यों हुआ था हमला 
दरअसल, कुछ दिन पहले मोहाली के एक ढाबे से अल्फाज अपने तीन दोस्तों के साथ बाहर आ रहे थे, यहां उन्होंने एक ग्राहक और ढाबा मालिक को पैसों के लिए लड़ते देखा। ग्राहक मदद के लिए अल्फाज के पास आया लेकिन ढाबा मालिक ने पैसे देने से इंकार कर दिया जिसके बाद कस्टमर उसका ऑटो लेकर भागने लगा। इस बीच अल्फाज ने बीचबचाव करने की कोशिश की और कस्टमर ने उन्हें टेंपो से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां अब उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।

 

Content Writer: suman prajapati

SingeralfaazshiftedICUgeneral wardHoney Singhhealth updateBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...