main page

केके के कोलकाता कॉन्सर्ट को लेकर सिंगर अर्जुन कानूनगो ने किया खुलासा- 'वहां इतनी गर्मी थी कि सांस तक नहीं ली जा रही थी'

Updated 12 June, 2022 12:55:11 PM

मशहूर बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ 53 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 31 मई को कोलकाता में एक इवेंट के बाद उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से इंडस्ट्री से सन्नाटा सा पसर गया। फैंस उनके खोने से बेहद दुखी हुए। इसी बीच केके की मौत पर सिंगर अर्जुन कानूनगो ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ 53 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 31 मई को कोलकाता में एक इवेंट के बाद उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से इंडस्ट्री से सन्नाटा सा पसर गया। फैंस उनके खोने से बेहद दुखी हुए। इसी बीच केके की मौत पर सिंगर अर्जुन कानूनगो ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया।

Bollywood Tadka

 

हाल ही में एक इंटरव्यू अर्जुन कानूनगो ने बताया कि मैंने सुना ऑडिटोरियम में काफी ज्यादा गर्मी थी। मैंने भी इसी ऑडिटोरियम में परफॉर्म किया और मेरा भी अनुभव ऐसा ही था। मैं सांस नहीं ले पा रहा था। वहां, इतनी गर्मी थी कि AC भी काम नहीं कर रहे थे। पुराने ऑडिटोरियम का अच्छे से रख रखाव नहीं किया जाता है। ये कई स्तर की समस्या है। ऑडिटोरियम को बेहतर होना चाहिए। मुझे नहीं पता कि ये बात मैनेजमेंट को पता थी या नहीं। अगर उन्हें पता था कि के.के. ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं तो उन्हें तुरंत शो बंद कर देना चाहिए। कोई फर्क नहीं पड़ता केवल एक ही शो है।'

 

बता दें कि 31 मई को केके को कोलकाता में कॉन्सर्ट के दौरान अचानक घबराहट महसूस होने लगी और वहीं उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। उन्हें अफरा-तफरी में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी जान नहीं बच पाई।

Content Writer: suman prajapati

SingerArjun KanungorevealedKKKolkata concertBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...