main page

सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के पाकिस्तान जाने पर लगाया प्रतिबंध, वाघा बॉर्डर पर मिली नो एंट्री

Updated 30 January, 2022 12:17:04 PM

सिंगर गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं, जिनकी आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं। पिछले महीने गिप्पी अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। वहीं एक बार फिर वो चर्चा आ गए हैं। खबर है कि गिप्पी ग्रेवाल को वाघा सीमा से पाकिस्तान में प्रवेश करने से मना कर दिया गया, क्योंकि भारतीय इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें अटारी चेक पोस्ट पर रोक दिया था।

 

बॉलीवुड तड़का टीम. सिंगर गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं, जिनकी आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं। पिछले महीने गिप्पी अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। वहीं एक बार फिर वो चर्चा आ गए हैं। खबर है कि गिप्पी ग्रेवाल को वाघा सीमा से पाकिस्तान में प्रवेश करने से मना कर दिया गया, क्योंकि भारतीय इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें अटारी चेक पोस्ट पर रोक दिया था।

 

दरअसल, पाकिस्तानी के डॉन न्यूज के हवाले से आई खबर में ये बताया गया है कि इवैक्यूई प्रोपराइटी ट्रस्ट बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, सीमा पर गायक के स्वागत के लिए व्यवस्था की गई थी क्योंकि वो करतारपुर जाने वाले थे। 'उन्हें सुबह 9:30 बजे करतारपुर (नरोवाल) जाना था और दोपहर 3:30 बजे लाहौर लौटना था। बाद में गिप्पी को गवर्नर हाउस में एक स्वागत समारोह में शामिल होना था। 29 जनवरी को भारत लौटने से पहले उन्हें ननकाना साहिब भी जाना था।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, गिप्पी ग्रेवाल को वाघा सीमा के जरिए दो दिवसीय यात्रा पर  6-7 दूसरे लोगों के साथ पाकिस्तान में प्रवेश करना था, लेकिन उन्हें अटारी चेक पोस्ट पर ही रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि, 'उन्हें लाहौर में गुरुद्वारा दरबार साहिब का भी दौरा करना था और फिर उन्होंने गवर्नर हाउस में बैठकें करनी थी, अगले दिन उन्हें सिख धार्मिक स्थल पर सम्मान देने के लिए ननकाना साहिब के लिए रवाना होना था।'

 
पाकिस्तान में फिल्म, टीवी और थिएटर से जुड़े लोगों ने गिप्पी ग्रेवाल को रोकने के लिए भारतीय अधिकारियों की निंदा की है। कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने कहा कि कलाकार हमेशा राष्ट्रों के बीच पुल बनाते हैं। ये बहुत दुखद है कि ग्रेवाल को इस तरह पाकिस्तान में प्रवेश करने से रोक दिया गया।'

 

Content Writer: suman prajapati

SingerGippy GrewalbannedPakistanPollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsPollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...