कोरोना काल में बाॅलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। मीका सिंह ने कोरोना काल में गरीबों को खाना खिलाने का जिम्मा उठाया है। शनिवार को जब मीका सिंह अपने भतीजे संग घर के बाह स्पाॅट हुए तो उन्होंने बताया था अपने एनजीओ के जरिए उन्होंने लोगों की मदद के लिए लंगर शुरू किया है। वहीं अब मीका इस मुहिम को पूरा करने में जुटे हैं।
10 May, 2021 02:46 PMमुंबई: कोरोना काल में बाॅलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। मीका सिंह ने कोरोना काल में गरीबों को खाना खिलाने का जिम्मा उठाया है। शनिवार को जब मीका सिंह अपने भतीजे संग घर के बाह स्पाॅट हुए तो उन्होंने बताया था अपने एनजीओ के जरिए उन्होंने लोगों की मदद के लिए लंगर शुरू किया है। वहीं अब मीका इस मुहिम को पूरा करने में जुटे हैं।
हाल ही में मीका सिंह का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह मुंबई के अंधेरी इलाके में खाना बांटते दिख रहे हैं। मीका सड़क से गुजरने वाले हर ऑटो को रोक उसमें मौजूद ड्राइवर और सवारियों को खाना दे रहे हैं। मीका सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं।
मुंबई से पहले मीका सिंह ने दिल्ली में भी 1000 लोगों के खाने की व्यवस्था के साथ लंगर शुरू किया था। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मीका सिंह ने मददद काहाथ बढ़ाया हो। इसे पहले मीका सिंह ने किसान आंदोलन में बैठे लोगों के लिए पानी की बोतलों का इंतजाम करवाया था।
Content Writer: Smita Sharma