बॉलीवुड की खूबसूरत और मधुर आवाज की मालकिन सिंगर पलक मुच्छल के फैंस के लिए खुशखबरी है। सिंगर जल्द ही म्यूजिक कंपोजर मिथुन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अगले महीने पलक की अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सिंगर की शादी की डेट सामने आई है।
27 Oct, 2022 05:36 PMमुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरत और मधुर आवाज की मालकिन सिंगर पलक मुच्छल के फैंस के लिए खुशखबरी है। सिंगर जल्द ही म्यूजिक कंपोजर मिथुन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अगले महीने पलक की अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सिंगर की शादी की डेट सामने आई है।

खबरों की मानें तो पलक 6 नवंबर को मिथुन संग सात फेरे लेंगी। शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। इन तीन दिनों में हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी रखी जाएगी।

मिथुन और पलक की शादी में उनके करीबियों के अलावा बी-टाउन के जाने-माने स्टार्स भी शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन और पलक अरेंज मैरिज करने जा रहे है। दरअसल पलक के माता-पिता उनकी अरेंज मैरिज कराना चाहते थे। जब वो मिथुन और उनके परिवार से मिले, तो दोनों को रिश्ता बेहद पसंद आया और इसी के साथ दोनों की शादी फिक्स हो गई। अब दोनों के परिवारवालों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। कपल की शादी को महज 9 दिन बाकी हैं।